अगले 12 माह में 8 लाख वीजा जारी करेगा अमेरिका

Updated on 20-04-2022 07:57 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका जाने के लिए वीजा पाने का प्रयास कर रहे भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अमेरिकी दूतावास भारत में अगले 12 महीनों में 8 लाख वीजा जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। अमेरिकी दूतावास के एक सीनियर राजनयिक ने बताया कि इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री काउंसलर डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने कहा, अगले 12 महीनों में 8,00,000 वीजा जारी होने का अनुमान है। 
उन्होंने कहा हमने वीजा प्रोसेसिंग के लिए बहुत सारे स्लॉट खोले हैं, ताकि एच और एल वीजा की मांग को पूरा किया जा सके। कोविड-19 के प्रकोप से पहले जारी किए गए कुल वीजा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा 1.2 मिलियन वीजा जारी किए गए थे। अमेरिकी दूतावास में कांसुलर मामलों के मंत्री काउंसलर डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने बताया कि 2023 या 2024 तक वीजा प्रोसेसिंग की संख्या पूर्व-कोविड -19 स्तर तक पहुंच जाएगा। हेफ्लिन ने कहा कोविड-19 से पहले 12 लाख वीजा जारी किए गए थे। हमें उम्मीद है कि 2023-24 में किसी समय उस स्तर तक पहुंच जाएगा। 
कांसुलर कार्यालय भी पूरे भारत में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहे थे और वीजा प्रोसेसिंग में इन कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि से तेजी आएगी। डोनाल्ड एल हेफ्लिन ने कहा कोरोना के कारण वीज़ा प्रोसेसिंग 50 प्रतिशत कर्मचारियों द्वारा की गई थी। हम अपने कार्यालयों में और कर्मचारियों को जोड़ेंगे, हम हैदराबाद में एक बड़ा आफिस खोल रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पहले से ही 100 प्रतिशत कर्मचारी हैं। 
वीज़ा आवेदकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के समाधान के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन स्थापित करने के लिए वाणिज्य दूतावास के एक प्रश्न पर मंत्री काउंसलर ने कहा कि सभी वाणिज्य दूतावासों के पास पहले से ही एक समर्पित फोन नंबर और साथ ही एक ई-मेल पता है, जिससे वीजा आवेदक अपनी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.