'अमेर‍िका ने पाकिस्तान का टॉयलेट पेपर से भी बुरा इस्तेमाल किया', अफगानिस्तान युद्ध पर ख्वाजा आसिफ का खुलासा

Updated on 11-02-2026 11:50 AM
इस्लामाबाद: अमेरिका से दोस्ती का तराना गाने वाले पाकिस्तान को अक्ल ठिकाने आने लगी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर उनके देश का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। ख्वाजा आसिफ ने यह बाद पाकिस्तान की संसद में कही है। आसिफ ने कहा कि अमेरिका ने पहले पाकिस्तान का फायदा उठाया और फिर उसे टॉयलेट पेपर से भी खराब बताकर फेंक किया। पाकिस्तान की संसद में आसिफ ने कहा कि 2001 के बाद अमेरिका से फिर से जुड़ने का फैसला बहुत बड़ी गलती थी और इसके देश को भारी नुकसान हुआ।

इस्लाम के लिए नहीं लड़ा पाकिस्तान

आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका को समर्थन देना बड़ी गलती थी और पाकिस्तान उसका नतीजा दशकों बाद भी भुगत रहा है। ख्वाजा आसिफ ने खुलकर स्वीकार किया कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान का शामिल होना धार्मिक वजह से नहीं बल्कि ग्लोबल ताकतों से सपोर्ट पाने के लिए था। उन्होंने कहा, 'हम इन युद्धों में इस्लाम की रक्षा या जिहाद के लिए नहीं उतरे थे। हम इनमें राजनीतिक वैधता और एक सुपरपावर का सपोर्ट पाने के लिए उतरे थे।'

सुपरपावर की लड़ाई थी अफगानिस्तान युद्ध

आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान युद्ध को जिहाद कहा गया वह असल में बड़ी ताकतों के बीच प्रॉक्सी लड़ाई थी। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'वह जिहाद नहीं था। वह एक सुपरपावर की लड़ाई थी। उस लड़ाई (को सही ठहराने) के लिए हमने अपना एजूकेशन सिस्टम बदला। आज भी उस पाठ्यक्रम को ठीक नहीं किया गया है।'

पाकिस्तान ने नहीं सीखा सबक

आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान से सोवियत सेना की वापसी के बाद पाकिस्तान ने सबक नहीं सीखा और 11 सितम्बर 2001 के हमलों के बाद वह फिर अमेरिका के साथ हो गया। उन्होंने कहा, 'एक दशक नहीं, बल्कि दो दशकों तक हमने खुद को किराए पर दे दिया। इसका एकमात्र मकसद अमेरिकी सपोर्ट हासिल करना था।' आसिफ ने 9/11 के हमलों से अफगानिस्तान को क्लीन चिट दी और कहा कि इन हमलों के गुनहगारों में कोई भी अफगान नहीं था। इसके बावजूद पाकिस्तान अमेरिका की लड़ाई में शामिल हो गया।

पाकिस्तान के साथ टॉयलेट पेपर से भी बुरा सलूक

पाकिस्तानी संसद में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका के साथ जुड़ने की कीमत बहुत ज्यादा थी। 'पाकिस्तान के साथ टॉयलेट पेपर से भी बुरा सलूक किया गया और उसे इस्तेमाल करके फिर फेंक दिया गया।' उन्होंने देश में हिंसा, कट्टरता और आर्थिक तंगी के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया और कहा, 'हमें जो नुकसान हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.