रूस के साथ व्यापार नहीं करेगा अमेरिका

Updated on 08-04-2022 07:15 PM

वाशिंगटन अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंध निलंबित करने और रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित दो विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सांसदों ने दोनों विधेयकों का भारी समर्थन किया। दोनों विधेयकों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन्हें हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद दोनों विधेयक कानून बन जाएंगे। सीनेट ने दोनों विधेयकों को 100-0 से पारित कर दिया। रूस के साथ व्यापार निलंबित करने संबंधी विधेयक के जरिये अमेरिका के लिए रूस से आयात होने वाले विभिन्न सामानों पर ऊंचे शुल्क वसूलने का रास्ता साफ हो जाएगा। यूक्रेन ने देश के पूर्वी क्षेत्र में युद्ध के मंडराते बादलों के मद्देनजर इस क्षेत्र के निवासियों को वहां से निकल जाने की सलाह दी है। यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से एक बार फिर हथियारों की आपूर्ति की अपील की।

रूसी सेना तबाह कीव के बाहरी हिस्से से निकल गई है और वह देश के पूर्वी इलाके में हमले के लिए फिर से तैयारी कर रही है। रूस छह सप्ताह पहले किए गए आक्रमण की पृष्ठभूमि में यूक्रेन की राजधानी पर तुरंत कब्जा कर पाने और यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने में विफल रही है। पश्चिमी देशों की मानें तो रूस का ध्यान अब पूर्वी यूक्रेन के डोनबास पर है, जहां ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं। इस इलाके में रूसी सेना विद्रोहियों के साथ मिलकर यूक्रेनी सुरक्षाबलों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.