ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में ईरान पर कहर बनकर टूटा था अमेरिका

Updated on 23-06-2025 03:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने वाले इस ऑपरेशन को मिडनाइट हैमर नाम दिया है। नाम के मुताबिक ही अमेरिका ने ईरान में रात के समय भीषण हमले किए। अमेरिका और इजरायल ने दावा किया है कि हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका के इस ऑपरेशन की कुछ नई डिटेल सामने आई हैं, जिसमें अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरानी जमीन पर ताबड़तोड़ हमले किए। अमेरिका ने इस ऑपरेशन के लिए 130 से ज्यादा जेट, आधुनिक मिसाइलें और जमीन के नीचे तक जाने वाले 14, 000 किलो के बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया।

अमेरिका ने कम समय में ईरान में ज्यादा नुकसान करने की रणनीति पर काम किया, इसलिए अपने ऑपरेशन को मिडनाइट हैमर यानी रात में हथौड़ा चलाने का नाम दिया। अमेरिका के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने बताया है कि अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट के तहत ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने के लिए 7 B-2 स्टील्थ बमवर्षकों का इस्तेमाल किया। इन 7 बमवर्षकों के साथ 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान भी ईरान पर हमले में शामिल थे। 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल बंकर बस्टर बमों को ईरान की भूमिगत सुविधाओं पर दागने के लिए किया गया।

30,000 पाउंड के बम गिराए गए

जनरल केन ने बताया कि अमेरिकी बमवर्षकों ने दो ईरानी परमाणु सुविधाओं फोर्डो और नतांज पर एक दर्जन से अधिक 30,000 पाउंड के मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (एमओपी) बंकर बस्टर बम गिराए। ताकि अंडरग्राउंड सुविधाओं को तबाह किया जा सके। वहीं इस्फहान के परमाणु ठिकाने पर टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में ईरानी सैनिकों या ईरानी लोगों को निशाना नहीं बनाया गया।

केन ने आगे कहा, 'ईरान के लड़ाकू विमानों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, वो उड़े ही नहीं। ऐसा लगता है कि ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों ने पूरे मिशन के दौरान हमें नहीं देखा। हमने उनको सरप्राइज करना बरकरार रखा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हुए इस ऑपरेशन में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह कर दिया गया है।

धोखा देने की रणनीति अपनाई

ईरान पर हमले से पहले अमेरिका ने मिसौरी में व्हिटमैन एयर फोर्स बेस से प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी बेस गुआम पर रणनीतिक हवाई अड्डे पर बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बमवर्षक तैनात किए थे। जनरल केन ने बताया कि अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने इस ऑपरेशन में प्रशांत क्षेत्र में बमवर्षकों को तैनात करके एक धोखा देने वाली रणनीति का इस्तेमाल किया।
ईरान के मीडिया ने बताया कि बुशहर प्रांत में रविवार को भारी विस्फोट भी हुआ है, जो ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का घर है। यह अमेरिका की परमाणु स्थलों पर बमबारी करने के कुछ घंटों बाद हुआ। ईरानी समाचार एजेंसियों ने यज्द प्रांत में हमलों की भी सूचना दी है। ईरान ने ये माना है कि उससे परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों से नुकसान हुआ है।

क्या है B-2 बमवर्षक?

अमेरिका के बी-2 बमवर्षक जेट की ईरान पर हमले के बाद चर्चा है। लंबे समय बाद इस जेट का इस्तेमाल हुआ है। यह जेट एक साथ दो जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बम ले जा सकता है। इसे ईरान की फोर्डो सुविधा जैसे जमीन में गहराई में दबे लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। जमीन के अंदर गहराई में जाकर लक्ष्य को भेदने की वजह से इसे बंकर बस्टर बम कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.