अमेरिकी अरबपति मार्क क्यूबन अब तक नहीं भूले कि बिल गेट्स ने चुरा ली थीं उनकी गर्लफ्रेंड्स

Updated on 19-07-2022 01:17 AM

कैलिफोर्निया। अमेरिकी अरबपति मार्क क्यूबन ने बताया है युवावस्था में मशहूर कारोबारी बिल गेट्स ने उनकी फीमेल फ्रेंड्स के साथ दोस्ती करके उन्हें, उनसे दूर कर दिया था। 63 साल के मार्क इस समय दुनिया के जाने-पहचाने चेहरे हैं। वे शार्क टैंक के इनवेस्टर हैं और इस शो के साथ वह सुपरहिट हो चुके हैं। मार्क ने जो किस्सा सुनाया है वह सन् 1980 के दशक का है। उस दौर में लास वेगास में कुछ ऐसा हुथा, जिसे वह आज तक भुला नहीं पाए।


मार्क ने बताया सन 1986 में कंप्यूटर ट्रेड शो कॉमडेक् के दौरान यह घटना हुई थी। उस समय बिल की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पहली बार सार्वजनिक हुई थी। मार्क ने कहा इसके बाद ही बिल गेट्स 'किंग ऑफ टेक' बन गए। मार्क क्यूबन के मुताबिक उस समय उनकी उम्र करीब 26-27 साल रही होगी।

उन्होंने बताया एक वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए शराब खरीद रहे थे और तभी गर्लफ्रेंड्स ने कहा कि उन्हें वॉशरूम जाना है। वे वॉशरूम गईं लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं। उनके अचानक इस तरह से गायब होने से वह परेशान हो गए। इसी समय किसी ने उन्हें बताया कि बिल गेट्स उन लड़कियों के साथ वहां से बाहर निकल गए हैं।


क्यूबन ने शिकायती लहजे में कहा कि बिल गेट्स ने मेरी गर्लफ्रेंड्स चुरा ली थीं। मार्क क्यूबन के मुताबिक इस घटना के बाद उनकी और बिल गेट्स की एक ही बार मुलाकात हुई है और इस मीटिंग ने गेट्स को काफी नाराज कर दिया था। उन्होंने बताया कि एक कॉन्फ्रेंस में दोनों का आमना-सामना हुआ और यहां पर दोनों की स्पीच होनी थी। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने बिल गेट्स पर एक ऐसा जोक मारा जो उन्हें जरा भी पसंद नहीं आया। इसके बाद से आज तक दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। अभी तक गेट्स की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।


फोर्ब् के 400 अरबपतियों की लिस् में मार्क 177 नंबर पर हैं और वो 4.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मार्क, डलास मेवेरिक् नाम से एक प्रोफेशनल बास्केटबॉल टीम के मालिक हैं। उनकी ये टीम नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के तहत रजिस्टर्ड है। इसके अलावा वह 2929 एंटरटेनमेंट के सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा एबीसी रियल्टी टेलीविजन की सीरिज शार्क टैंक के मुख् निवेशकों में शामिल हैं। जबकि, बिल गेट्स की कंपनी माक्रोसाफ्ट इस समय दुनिया की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.