पाकिस्तान युद्ध पर भारत को झुका नहीं सके थे अमेरिकी 'चाणक्य' किसिंजर, बौखलाकर इंदिरा गांधी को दी थी गाली, फिर...

Updated on 30-11-2023 01:39 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर को अमेरिका एक ऐसा डिप्लोमैट और नेता के तौर पर याद कर रहा है, जिसने उनकी विदेश नीति पर अमिट छाप छोड़ी। कई देशों से कूटनीतिक संबंध बनाने के लिए 70 के दशक में किसिंजर ने अहम फैसले अमेरिका की ओर से किए थे। किसिंजर भले ही उस वक्त दुनिया के कई देशों को अपने काबू में करने में कामयाब रहे लेकिन भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनके प्रभाव और डर में बिल्कुल नहीं आई थीं। अमेरिका की भारत से चिढ़ की बड़ी वजह ये भी थी कि उसका रुख पाकिस्तान की ओर था जबकि इंदिरा गांधी ने फैसला कर लिया था कि वह पूर्वी पाकिस्तान में फौज भेजेंगी। इंदिरा गांधी के फैसला से बौखलाकर किसिंजर ने पूर्व भारतीय पीएम को गाली देते हुए भद्दे शब्द का इस्तेमाल किया था। क्या था ये पूरा मामला, हम आपको बताते हैं।

70 के दशक की शुरुआत में पूर्वी पाकिस्तान (इस समय बांग्लादेश) में पाकिस्तान से अलग मुल्क की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन हो रहा था। बंगाली लोगों के इस आंदोलन को पाकिस्तान की फौज निर्दयता से कुचलने की कोशिश कर रही थी और आम लोगों पर जुल्म ढा रही थी। इससे काफी संख्या में भारत में पूर्वी पाकिस्तान से शरणार्थी भी आ रहे थे। ऐसे में भारतीय पीएम इंदिरा गांधी ने एक अहम फैसला लेते हुए इस लड़ाई में उतरने का ऐलान कर दिया। इंदिरा के पूर्वी पाकिस्तान में फौज भेजने का ऐलान किया तो अपने पिट्ठू पाकिस्तान की हार के डर से अमेरिका बौखला गया। इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राज्य सचिव हेनरी किसिंजर थे। दोनों ने भारत को रोकने के लिए पैंतरेबाजी शुरू कर दी।

नाकाम हुई थी इंदिरा गांधी को डराने की कोशिश

किसिंजर चाहते थे कि भारत की सेना पूर्वी पाकिस्तान में दखल ना दे। ऐसे में उन्होंने इंदिरा गांधी पर दबाव बनाने की कोशिश शुरू कर दी। किसिंजर के कहने पर रिचर्ड निक्‍शन ने इंदिरा गांधी का अपमान करते हुए उन्‍हें पहले तो मिलने के लिए लंबा इंतजार कराया। इसके बाद बैठक में भी निक्‍शन ने इंदिरा गांधी से बहुत बेरूखी से बात करते हुए पाक पर हमले से रोकने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। इंदिरा ने साफ कह दिया कि फैसला नहीं बदलेगा क्योंकि पूर्वी पाकिस्तान के घटनाक्रम से भारत में जो संकट पैदा हो हुआ है, उसपर हम चुप नहीं रह सकते हैं। इंदिरा गांधी अमेरिका से लौटीं और भारत की फौज ने पाकिस्तानी सेना पर हमला कर दिया।

पाकिस्तान की फौज पर भारत का हमला होते ही किसिंजर पूरी तरह से बौखला गए। ये बौखलाहट इतनी थी कि राष्ट्रपति निक्सन के साथ एक बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेने की बजाय उनको गाली देते हुए बात की। किसिंजर ही नहीं निक्सन ने भी तब भारतीयों के लिए कई ओछी बातें की थीं। किसिंजर ने तब गुपचुप चीन की यात्रा भी की थी और निक्‍सन को सलाह दी थी कि वह चीन को भारतीय सीमा के पास सेना भेजने के लिए कहे ताकि वह पाकिस्‍तान से युद्ध बंद कर दे। चीन के इनकार के बाद किसिंजर के आदेश पर अमेरिकी नेवी पाकिस्तान की मदद के लिए आई थी जो सोवियत संघ की वजह से वापस हट गई थी। हेनरी किसिंजर ने ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के करीब 34 साल बाद 2005 में इंदिरा गांधी को गाली देने कहने और भारतीयों के लिए भद्दे शब्द बोलने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.