अमेरिकी डॉक्टरों ने रचा इतिहास, दुनिया में पहली बार इंसान को लगाया सुअर का दिल

Updated on 11-01-2022 08:12 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के मेरीलैंड हॉस्पिटल में, एक इंसान की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने अंतिम प्रयास के रूप में, सुअर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया है और आश्चर्यजनक रूप से मरीज के शरीर ने इसे स्वीकार कर लिया है। स्पताल ने सोमवार को बताया कि जिस मरीज को यह सूअर का हार्ट लगाया गया, वह इस अपनी तरह की दुनिया की पहली सर्जरी के 3 दिन बाद बहुत अच्छा महसूस कर रहा है।

इस सफलता के बाद भी अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि उस व्यक्ति का दिल आगे भी अच्छी तरह काम करता रहेगा या नहीं। लेकिन इस ऑपरेशन के बाद लंबे समय से इंसान के अंदर जानवरों के अंग प्रत्यारोपित करने के प्रयासों की दिशा में चिकित्सक एक कदम आगे बढ़ गए हैं। मेरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने कहा यह ट्रांसप्लांट दिखाता है कि एक जेनेटिकली मॉडिफाइड पशु का हार्ट इंसान के शरीर में काम कर सकता है, वह भी तुरंत खारिज िए बिना। मरीज का नाम डेविड बेनेट है और उनकी उम्र 57 साल है।

मरीज डेविड को यह बताया गया है कि उनके अंदर सुअर का हार्ट लगाया गया है। उनके बेटे ने बताया कि पिता जी यह जानते हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह प्रयोग सफल होगा, लेकिन उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों के पास और कोई उपाय नहीं था। बेनेट ने इस सर्जरी से एक दिन पहले कहा था यह या तो मौत या ट्रांसप्लांट का मामला है। मैं जिंदा रहना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा है, लेकिन यह मेरा अंतिमविकल् है। दुनिया में प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों की भारी कमी है। इसी वजह से वैज्ञानिक अब पशुओं के अंग इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल ही अमेरिका में 3800 हार्ट ट्रांसप्लांट किए गए थे, जो अपने आप में रेकॉर्ड है। मेरीलैंड सेंटर के एनिमल से इंसान में ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ डॉक्टर मुहम्मद मोहिउद्दीन कहते हैं अगर यह विधि काम करती है तो मनुष्य के उपचार में क्रांति का सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.