अमेरिकी एक्सपर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को लाइव शो में दी देसी गाली, पाकिस्तानी पत्रकार के साथ इंटरव्यू में बोली- हमें इस चू..या को 4 साल...

Updated on 27-08-2025 12:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के बड़बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अब उन्हीं के घर में मजाक उड़ाया जाने लगा है। अमेरिकी राजनीतिशास्त्री ने एक टॉक शो के दौरान कैमरे पर डोनाल्ड ट्रंप के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस अपशब्द का फिर से उल्लेख किया और ट्रंप प्रशासन की जमकर आलोचना की। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के लिए चू...या शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका मोटे तौर पर अर्थ मूर्ख होता है, लेकिन इसे अपशब्द के के तौर पर लिया जाता है। राजनीतिशास्त्री कैरल क्रिस्टीन फेयर ने पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा के साथ इंटरव्यू में ट्रंप प्रशासन अधिकारियों की योग्यता पर भी सवाल उठाया।

क्रिस्टीन फेयर ने कहा, 'मेरे अंदर का आशावादी यह मानना चाहेगा कि नौकरशाही सब कुछ संभाल लेगी, लेकिन मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि अभी छह महीने हुए हैं और अभी हमें चार साल इस चू...या को झेलना पड़ेगा।' इस पर पीरजादा ने कहा, 'यही वह शब्द है जो मैं उर्दू में बार-बार इस्तेमाल करता हूं और मेरे कई दर्शक इस पर आपत्ति जताते हैं। आपने इसे एक अंग्रेजी चर्चा में इस्तेमाल कर लिया है।' मोइद पीरजादा ने आगे कहा कि इस शब्द का इतना महत्व है कि कई बार आप इसे कहे बिना किसी स्थिति को समझा ही नहीं सकते।
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को बताया अयोग्य
ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए फेयर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। इसलिए उन्हें सिर्फ एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में देखना बहुत लुभावना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें याद रखना होगा कि हमारे पास एक जटिल नौकरशाही है और यह नौकरशाही पिछले 25 वर्षों से इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

कौन हैं कैरल क्रिस्टीन फेयर?

कैरल एक अमेरिकी राजनीतिशास्त्री हैं जो जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे दक्षिण एशिया की राजनीति और सैन्य मामलों की एक्सपर्ट हैं। उन्होंने RAND कॉर्पोरेशन, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी सेना और लश्कर-ए-तैयबा पर किताबें भी लिखी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.