अमेरिकी सांसद बोले- हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने दुनिया और अमेरिका को समृद्ध बनाया

Updated on 28-10-2021 10:43 PM

वॉशिंगटन अमेरिकी सांसदों ने कहा कि हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका और दुनिया को अधिक समृद्ध बनाया है। अमेरिका की संसद में दीपावली के वार्षिक आयोजन के दौरान सांसद रो खन्ना ने कहा, ‘एक समुदाय के रूप में हमने लंबी यात्रा तय की है और हम एक ऐसे स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां मेरी तरह हर हिंदू-अमेरिकी कह सकता है कि इस समुदाय से संबंधित होने पर मुझे गर्व है, मुझे दीपावली मनाने पर गर्व है और हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका एवं दुनिया को समृद्ध बनाया है।

 कई भारतीय अमेरिकी संगठनों की मदद सेइंडियासपोरापिछले कई साल से अमेरिकी संसद में रोशनी का यह त्योहार मनाता रहा है। इस समारोह में अकसर बड़ी संख्या में सांसद, प्रशासन के सदस्य और देशभर से समुदाय के जाने-माने सदस्य शामिल होते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण समारोह में सीमित लोग ही शामिल हुए, लेकिन इंटरनेट के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया गया। तीन बार सांसद चुने गए खन्ना ने कहा कि उनके जिले कैलिफोर्निया में देश के सर्वाधिक भारतीय-अमेरिकी रहते हैं।

इंडियासपोरा के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ‘सभी सरकारी क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह महसूस करना उचित है कि वर्ष के सबसे शुभ उत्सवों में शामिल दीपावली के दौरान हम अपने समुदाय में इन लोक सेवकों की सेवा का सम्मान करते हैं।

 इस समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की वरिष्ठ सलाहकार नीरा टंडन, अमेरिकी सर्जन जनरल वाइस एडमिरल विवेक मूर्ति, भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल और सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी दीपावली की महत्ता पर बात की। सांसद कैरोलिन मालोनी ने कहा, ‘जब 2021 समाप्त होने वाला है, ऐसे में रोशनी के त्योहार दीपावली को और जगमग बनाने के लिए मेरी उसे संघीय अवकाश घोषित करने के संबंध में विधेयक पेश करने की योजना हैं।इस अवसर पर सांसद जुआक्विन कास्त्रो, सीनेटर जॉन कोर्निन और सांसद डॉ. एमी बेरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.