यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका की चीन की घुड़की नाकाम, पुतिन के समर्थन में उतरे चीनी राष्ट्रपति

Updated on 16-06-2022 09:39 PM

बीजिंग यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका की चीन की गई घुड़की अंतत: नाकाम साबित हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की चेतावनी को अनसुना करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन जंग के बीच रूस के संप्रभुता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का जमकर समर्थन किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में जिनपिंग ने यह भी कहा कि सभी पक्षों को यूक्रेन संकट के समुचित समाधान के लिए पूरी िम्मेदारी के साथ जोर देना चाहिए। उधर, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुतिन ने यूक्रेन में हालात के मूलभूत आकलन के बारे में बताया।


रूस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शी जिनपिंग ने विदेशी ताकतों की ओर से पैदा किए गए सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के अपने मूलभूत राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाए कदमों की वैधानिकता को स्वीकार किया। चीन ने रूस के यूक्रेन पर हमले की आलोचना नहीं की है और इसे उस तरह से देखा भी नहीं है। साथ ही नाटो और पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वे रूस को हमला करने के लिए उकसा रहे हैं। इससे पहले अमेरिका ने चीन और रूस के बीच गठजोड़ पर चिंता जताई थी।

अमेरिका ने उन देशों को चेतावनी दी है जो यूक्रेन पर रूस के हमले में पुतिन का समर्थन कर रहे हैं। अमेरिका ने कहा था कि ऐसे देश 'इतिहास के गलत पक्ष की ओर' होंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन का दावा है कि वह न्यूट्रल है लेकिन उसका व्यवहार यह स्पष् करता है कि वह रूस के साथ नजदीकी संबंध के लिए निवेश कर रहा है।' रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले से ठीक पहले पुतिन और शी जिनपिंग बीजिंग में मिले थे और एक समझौते के गवाह बने थे जिसमें कहा गया था कि रूस और चीन के रिश्ते इस तरह से बढ़ाया जाएगा जिसकी कोई सीमा नहीं होगी।


यह अभी तक स्पष् नहीं है कि चीनी राष्ट्रपति उस समय रूस के यू्क्रेन पर हमले की योजना के बारे में जानते थे या नहीं। चीन में हो रहे विंटर ओलंपिक से ठीक पहले हुई इस बैठक में पुतिन और जिनपिंग ने अमेरिका की ओर से बढ़ते दबाव पर पलटवार किया था। उन्होंने नाटो किसी भी विस्तार का विरोध किया था। साथ ही यह भी कहा था कि ताइवान चीन का हिस्सा है। चीन ने सोची समझी रणनीति के तहत रूस को यूक्रेन पर हमले में रणनीतिक समर्थन दिया और यह भी दिखाने की कोशिश की कि वह न्यूट्रल है। इससे चीन रूस का समर्थन करने के आरोप में पश्चिमी देशों की ओर से लगाए जाने वाले प्रतिबंधों के खतरे से बच गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.