अमेरिका की घटती जन्मदर चिंताजनक, धर्म से दूर होना मुख्य बजह, गायब हो जाएगा जापान : एलन मस्क

Updated on 25-06-2022 10:24 PM

वॉशिंगटन दुनिया के रईसों में शुमार अमेरिकी एलन मस्क ने अमेरिका की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है और उनहोंने आगाह किया है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो जापान जैसी स्थिति हो जाएगी। जापान में जन्म दर में कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से घटते जन्म दर और ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कहता रहा हूं।

बता दें कि एलन मस्क की अलग-अलग पत्नियों से आठ बच्चे हैं। पिछले साल जापान में जन्मदर में छह लाख की कमी देखी गई। ये जापान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि बड़ी संख्या में देश की आबादी वृद्ध होने की ओर बढ़ रही है। एलन मस्क ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपको क्या लगता है कि लोग कहां से आते हैं? क्या वे किसी जादुई बच्चों की फैक्ट्री से आते हैं? या बच्चों को किसी दुकान से खरीद कर लाया जाता है?'


मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने कहा, 'अगर जन्म दर एक बार नीचे जाने लगी तो ये तेजी से नीचे जाएगी। वर्तमान ट्रेंड अच्छे नहीं हैं। इंसानों की आबादी अच्छे से नहीं बढ़ रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'जापान घटती आबादी का एक सूचक है। पिछले साल जापान ने छह लाख लोग खोए।' जापान के आंतरिक मामलों और संचार मंत्रालय के मुताबिक देश की जनसंख्या में लगातार 11वें वर्ष गिरावट देखने को मिली और 644,000 की कमी आई।


जनसंख्या में गिरावट तब आई जब जापान में मृत्यु 609,000 से ज्यादा हो गई और देश से बाहर जाने वाले लोग 35,000 से ज्यादा हो गए। आधिकारिक आंकड़े भी बताते हैं कि जापान में वृद्ध आबादी तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक 15 से 64 वर्ष की आयु के लोगों का अनुपात 59.4 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, जबकि 65 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का अनुपात 28.9 प्रतिशत है। मस्क ने कहा, 'अगर ये ट्रेंड इसी तरह चलता रहा तो जापान पूरी तरह गायब हो जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।

 चीन में भी ऐसी ही समस्या आएगी क्योंकि वहां के कानून ने कई साल तक परिवार बढ़ने से रोका।' मस्क ने कहा कि, 'बहुत सारे लोगों को लगता है कि इंसान की आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। आबादी कम हो रही है। जैसे-जैसे लोग समृद्ध और कम धार्मिक हो रहे हैं ऐसे में वह कम बच्चे पैदा कर रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.