अमेरिका के गे गवर्नर ने अपने मेल पार्टनर के साथ रचाई शादी, दिसंबर में की थी सगाई

Updated on 19-09-2021 07:51 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के गवर्नर जेरेड पोलिस ने अपने मेल पार्टनर के साथ शादी कर ली है। जेरेड 2018 में खुले तौर पर समलैंगिक होने के बावजूद कोलोराडो के गवर्नर चुने गए थे। वह अमेरिका के पहले ऐसे गवर्नर बन गए हैं, जिन्होंने पद पर रहते हुए अपने ही लिंग के व्यक्ति के साथ शादी की है।

जेरेड ने लेखक और एनिमल वेलफेयर एडवोकेट मार्लन रीस के साथ शादी की है। कोलोराडो गवर्नर ऑफिस ने बताया है कि दोनों की शादी एक यहूदी समारोह में हुई थी। बोल्डर सिटी में आयोजित इस शादी में जेरेड और रीस के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों पिछले 18 साल से एकसाथ थे। जेरेड पोलिस के दो बच्चे भी हैं। जिसमें एक 7 साल का लड़का और एक 9 साल की लड़की शामिल है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और गवर्नर जेरेड पोलिस और लेखक मार्लन रीस ने पिछले साल दिसंबर में इंगेजमेंट की थी। रीस के कोरोना संक्रमित होने के कारण रीस को काफी समय तक अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। जब रीस को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तब गवर्नर पोलिस संक्रमित हो गए थे। इस कारण इन दोनों की शादी में काफी समय लगा।

शादी के बाद इस जोड़े ने बयान जारी कर कहा कि पिछले अठारह महीनों में हमने जो सबसे बड़ा सबक सीखा है, वह यह है कि जीवन जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक पल में बदल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक विवाहित जोड़े के रूप में हमारे जीवन को एक साथ मनाने का अवसर देने के लिए हम अपने परिवार और दोस्तों के स्वास्थ्य और उपकार के लिए आभारी हैं।

पोलिस इससे पहले अमेरिका के प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए पहले सेम सेक्स पैरेंट बनकर इतिहास रच चुके हैं। रीस ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि शादी जैसी चीज भी हमारे लिए होगी। दरअसल, बहुत सारी भ्रांतियां थीं, आशंकाएं थीं। जैसे- अगर आप अपने रिश्ते की बात सामने लाएंगे तो क्या-क्या कुछ हो सकता है, यह कैसे आप पर नकारात्मक असर डालेगी, आपके हाथ से कैसे-कैसे मौके छूट जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.