ताइवान को लेकर अमेरिका के इस कदम से आग बबूला हुआ ड्रैगन

Updated on 15-09-2021 06:12 PM
नई दिल्ली । ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच काफी लंबे समय से तनातनी रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका अभी ताइवान के एक अनुरोध को स्वीकार करने पर विचार ही कर रहा है कि ड्रैगन गुस्से से आग बबूला हो चुका है। बीजिंग ने वाशिंगटन में 'ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय' के नाम को 'ताइवान प्रतिनिधि कार्यालय' में बदलने के खिलाफ अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन ने मीडिया की उस रिपोर्ट पर कड़ा ऐतराज जताया है जिसमें यह कहा गया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन ताइवान को 'ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय' का नाम बदलकर 'ताइवान प्रतिनिधि कार्यालय' करने की अनुमति देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अमेरिका ताइवान की सरकार को 'ताइवान' शब्द को शामिल करने के लिए वाशिंगटन में अपने प्रतिनिधि कार्यालय का नाम बदलने की अनुमति देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई, बीजिंग नाराज हो गया और उसने अमेरिका को धमकी तक दे डाली और कहा कि इससे इलाके में शांति भंग होगी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग ने इस रिपोर्ट के संबंध में अमेरिकी पक्ष के सामने गंभीर विरोधी दर्ज कराया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि अमरीका को एक-चीन सिद्धांत का पालन करना चाहिए और ताइवान के साथ आधिकारिक रूप से सभी आदान-प्रदान रोकना चाहिए तथा ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक का नाम नहीं बदलना चाहिए। अमेरिका के 'ताइवान स्वतंत्रता' की बात कहने का मतलब अलगाववादी ताकतों को गलत संदेश देना है। संवाददाताओं के सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि कहा कि अमेरिकी पक्ष को ताइवान के सवाल को विवेकपूर्ण तरीके से संभालना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि वह चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर कर दे। बता दें कि चीन ताइवान को अपने संप्रभु क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है और लंबे समय से अमेरिका को स्व-शासित द्वीप को किसी भी समर्थन की पेशकश के खिलाफ चेतावनी देता रहा है।  अमेरिकी चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि ताइवान ने बीते मार्च में अमेरिकी सरकार से अनुरोध किया था कि अमेरिकी राजधानी में अपने मिशन का नाम "ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय" से "ताइवान प्रतिनिधि कार्यालय" में बदल दिया जाए। इसके बाद माना जा रहा है कि बाइडेन प्रशासन इसकी मंजूरी देने पर विचार कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.