अमेरिका की नई धमकी: ईरान खुद खोले होर्मुज जलडमरूमध्य, वरना सैन्य गठबंधन करेगा रास्ता साफ

Updated on 31-03-2026 11:25 AM
वॉशिंगटन: होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य या तो ईरान की मंजूरी से या अमेरिका समर्थित अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन के ज़रिए फिर से खुलेगा। उनकी यह धमकी तब आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और ज्यादा हमले करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत नहीं खोला गया और समझौता नहीं हुआ तो ईरान के ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर दिया जाएगा। इस बीच मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना की बढ़ती तैनाती से ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की आशंका भी बढ़ गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर क्या बोले मार्को रुबियो?


अल जजीरा से बात करते हुए रुबियो ने कहा, "यह जलडमरूमध्य या तो ईरान की सहमति से या अमेरिका सहित एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन के जरिए फिर से खुलेगा।" उन्होंने आगे कहा कि वॉशिंगटन को उम्मीद है कि मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य अभियान में उसके लक्ष्य महीनों के बजाय हफ्तों के भीतर हासिल हो जाएंगे। रूबियो ने कहा कि अगर ईरान मौजूदा सैन्य संघर्ष खत्म होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश करता है, तो उसे "गंभीर परिणामों" का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने उन गंभीर परिणामों के बारे में कुछ नहीं बताया, जो अमेरिका ईरान के खिलाफ कर सकता है।

ईरान को मिसाइल-ड्रोन उत्पादन बंद करने को कहा


रूबियो का मानना है कि ईरान को उन ड्रोन और कम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन बंद करना होगा जिनका इस्तेमाल वह अपने पड़ोसियों पर हमला करने के लिए करता है। उन्होंने कहा, "ईरान द्वारा दागी गई कम दूरी की मिसाइलों का सिर्फ एक ही मकसद है: सऊदी अरब, UAE, क़तर, कुवैत और बहरीन पर हमला करना।" उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान को उन ड्रोन और मिसाइलों का निर्माण बंद कर देना चाहिए जिन्हें हमने हाल ही में देखा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व क्या है?


  • होर्मुज जलडमरूमध्य 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद से बंद है। इस जलडमरूमध्य से वैश्विक परिवहन में बाधा पैदा हो गई है।
  • होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संकरा समुद्री मार्ग है।
  • इस जलडमरूमध्य से होकर हर साल दुनिया के 20 प्रतिशत तेल और गैस का व्यापार होता है। इसके बंद होने से दुनिया में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है।
  • सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे प्रमुख उत्पादकों का तेल और गैस इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

    ट्रंप ने भी ईरान को धमकी दी


    इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर ईरान के साथ जारी बातचीत की प्रगति को सराहा। उन्होंने कहा, "बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी वजह से जल्द ही कोई डील नहीं होती है, जो शायद हो जाएगी, और अगर होर्मुज स्ट्रेट तुरंत 'बिजनेस के लिए खुला' नहीं, तो हम ईरान में अपने प्यारे 'स्टे' (बसेरे) को उनके सभी इलेक्ट्रिक जेनरेटिंग प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग आइलैंड को (और शायद सभी डीसैलिनाइजेशन प्लांट्स!) उड़ाकर और पूरी तरह से खत्म करके खत्म कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक “छुआ” नहीं है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.