पानी पानी हुआ अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर, पूरे शहर में बाढ़, मेयर ने लगाई इमरजेंसी

Updated on 30-09-2023 02:23 PM
वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे आधुनिक शहरों में से एक न्यूयॉर्क इस समय तूफान के कारण बाढ़ में डूबा हुआ है। शुक्रवार को बारिश ने न्यूयॉर्क को पानी से भर दिया। इसके कारण अंडरग्राउंड ट्रेन लाइन बाधित हुई। राजमार्गों पर ड्राइवर फंस गए। बेसमेंट पानी में डूब गया। लागार्डिया हवाई अड्डे पर एक टर्मिनल को घंटों के लिए बंद करना पड़ा। कई दशकों में पहली बार ऐसी तबाही देखने को मिली है। शहर के अधिकारियों के मुताबिक दोपहर तक ब्रुकलिन के कुछ हिस्सों में लगभग 7 इंच बारिश हो चुकी थी। एक घंटे में कम से कम 2.5 इंच बारिश हुई।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक जॉन एक कैनेडी हवाई अड्डे पर लगभग 8 इंच बारिश हुई, जिसने सितंबर की बारिश के अपने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ऐसी तबाही 1960 के डोना तूफान में दिखी थी। अभी और भी बारिश होने की संभावना है। दो साल पहले आए तूफान इडा में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से ज्यादातर बाढ़ वाले बेसमेंट अपार्टमेंट में थे। हालांकि शुक्रवार से किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है। लेकिन फिर भी इस बाढ़ ने एक भयानक याद को ताजा कर दिया।

न्यू यॉर्क में लगी इमरजेंसी


शहर के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पानी से भरे छह बेसमेंट अपार्टमेंट की जानकारी मिली है। लेकिन इनमें रहने वाले सभी लोग सुरक्षित निकल गए। गवर्नर कैथी होचुल और मेयर एरिक एडम्स ने आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने लोगों से जरूरी न होने पर घरों में रहने का आग्रह किया। हालांकि इस दौरान स्कूल खुले थे, और छात्र पढ़ने के लिए गए। वहीं कई लोग काम पर गए। हर सबवे लाइन कम से कम आंशिक रूप से निलंबित थी। कुछ का रास्ता बदला गया तो कुछ देर से चल रही थी।

हर जगह लोगों की भीड़

शहर के कई इलाकों में भीषण जाम देखने को मिला। अधिकारियों के मुताबिक लॉन्ग आइलैंड रोड पर जाम लग गया। शहर की 3,500 बसों में से 44 फंस गईं। पूरे शहर में बस की सेवा बाधित रही। कुछ स्कूल बस चल रही थीं। बसों की सेवा बाधित होन के कारण सबवे प्लेटफॉर्म पर भीड़ देखने को मिली। प्रिसिला फोंटालियो नाम की एक महिला ने कहा कि वह अपनी कार में तीन घंटे तक बैठी रही। उस जगह कोई बाढ़ नहीं थी, लेकिन ट्रैफिक बढ़ ही नहीं रहा था। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.