ग्वांतोनामो बे पहुंची अमेरिका की परमाणु पनडुब्‍बी, आगबबूला हुआ क्‍यूबा, चीनी जासूसी अड्डे का जवाब?

Updated on 12-07-2023 01:37 PM
हवाना: ग्वांतानामो बे में स्थित अमेरिकी नौसेना के बेस पर परमाणु पनडुब्‍बी के पहुंचने से क्‍यूबा और अमेरिका के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है। क्‍यूबा की सरकार ने कहा है कि इस हरकत को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि इससे टकराव बढ़ सकता है। मंगलवार को देश के विदेश विभाग की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि पिछले बुधवार को ग्वांतानामो बे में यह पनडुब्‍बी पहुंची थी और शनिवार तक वहीं पर रही। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब क्‍यूबा और चीन की सेनाओं के बीच सैन्‍य संबंधों को लेकर काफी खबरें पिछले दिनों आई थी। अमेरिका मीडिया ने कहा था कि चीन, अमेरिका की जासूसी के लिए यहां पर एक अड्डा बनाना चाहता है।

क्‍यूबा ने पूछे सवाल, अमेरिका ने काटी कन्‍नी
विदेश विभाग के मुताबिक 'पनडुब्बी की मौजूदगी से यह जानना जरूरी हो जाता है कि दुनिया के इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में इस कार्रवाई के पीछे सैन्य कारण क्या हैं? इसका टारगेट क्‍या था और इसका रणनीतिक मकसद क्‍या है? मंत्रालय ने कैरेबियाई क्षेत्र में परमाणु पनडुब्बियों की मौजूदगी से पैदा हुए खतरे को लेकर चेतावनी दी है। मंत्रालय का कहना है कि क्षेत्र में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई लोगों की संप्रभुता और हितों के लिए खतरा है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है, 'हम प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों और गतिविधियों पर चर्चा नहीं करते हैं। उन्होंने इससे जुड़े सवाल को रक्षा विभाग पेंटागन के हवाले कर दिया। पेंटागन की तरफ से भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

क्‍यूबा में चीन का जासूसी अड्डा
क्यूबा की तरफ से अमेरिका की आलोचना ऐसे समय में की गई है जब यह देश एक बार फिर महाशक्तियों के बीच बढ़ते तनाव के केंद्र में है। पिछले दिनों अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्‍यूबा ज्‍वॉइन्‍ट मिलिट्री ट्रेनिंग को लेकर चीन के साथ बातचीत कर रहा है। अखबार की तरफ से यह बात एक चीनी जासूसी अभियान पर आई रिपोर्ट के बाद कही गई थी। शुरुआत में अस्पष्ट प्रतिक्रिया के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि चीन ने क्यूबा में वर्षों से खुफिया जानकारी जुटाने की सुविधाएं बनाए रखी थीं। साल 2019 में उसने इन सुविधाओं को अपग्रेड किया था। हालांकि चीन और क्‍यूबा दोनों ने ही इस रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया था।

जारी हैं अमेरिकी प्रतिबंध
सन् 1962 से क्यूबा पर अमेरिका की तरफ से व्यापार प्रतिबंध जारी हैं। उस समय सोवियत संघ ने यहां पर बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात कर दी थी। इससे शीत युद्ध के दौरान बड़े स्‍तर पर परमाणु संघर्ष छिड़ने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि बाद में इन मिसाइलों को हटा लिया गया था। मंगलवार के बयान में क्यूबा के विदेश मंत्रालय ने ग्वांतानामो बे पर 'अवैध सैन्य कब्जे' की निंदा की। दरअसल इसके दक्षिणी हिस्‍से पर अमेरिकी नौसेना का एक बेस है। सन् 1898 में स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध के बाद से खाड़ी के किनारे लगभग 117 वर्ग किमी (45 वर्ग मील) भूमि पर अमेरिकी सेना ने कब्जा कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.