तूफान से हरा हो गया अमेरिका का आसमान

Updated on 11-07-2022 09:55 PM

वाशिंगटन   हाल ही में एक नया तूफान तंत्र अमेरिका में चर्चित हुआ है जिसने नेब्रास्का, मिनेसोटा और इलिनियोइस इलाकों में तबाही मचा रखी है। सोशल मीडिया पर अमेरिका के इन हरे बादलों की तस्वीरें वायरल हुई और लोगों में यह जानने कौतूहल जागा कि आखिर यह डेरेचो नाम का तूफान है क्या और इसकी वजह से आसमान का रंग हरा कैसे हो गया। इतना ही नहीं तस्वीरें देख कर ऐसा लगता है जैसे कोई हरा चश्मा लगा कर आसपास का नजारा देखा जा रहा हो।


बहुत से प्रत्यक्षदर्शियों का यह दावा है कि उन्होंने इस तरह की प्रकाशकीय घटना आज तक नहीं देखी है। अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक डेरेचो व्यापक, लंबे समय तक रहने वाला सीधी रेखा वाली आंधी है, जो तेजी से बरसने वाले तूफान के साथ आती है। डेरेचो एक स्पेनी शब्द डेरोचा से आया है जिसका मतलब सीधा होता है। यानि यह एक ऐसा तूफान होता है जो टोरनेडो या चक्रवात की तरह घूमता हुआ नहीं होता है। और इसके साथ आने वाला तूफान कई सैकड़ों मील लंबा क्षेत्र घेरता है। यह एक गर्म मौसमी परिघटना है जो गर्मी के मौसम में मई की शुरुआत में घटित होती है लेकिन ज्यादा तर यह जून और जुलाई में ही अपना प्रभाव दिखाती हुई पाई जाती है।


रोचक बात यह है कि ये टोरनेडो या हरिकेन जदैसे तूफान तंत्रों की तुलना में बहुत कम आते हैं। किसी सीथे तूफान को डेरेचो होने के लिए उसकी हवाओं की गति कम से कम 93 किलोमीटर प्रतिघंटा की होनी चाहिए और इस आंधी का असर करीब 400 किलोमीटर से ज्यादा लंबे इलाके में दिखना चाहिए और लगातार दो नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं केबीच का अंतर 3 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। तेज बारिश वाले तूफान आसमान का रंग हरा कर देते हैं।

इसके पीछे उनमें मौजूद भारी मात्रा में पानी की प्रकाश से हुई अंतरक्रिया जिम्मेदार होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार माना जाता है कि बड़ी बूंदे और ओले प्रकाश को फैलाने का काम करते हैं। लेकिन इससे नीला प्रकाश नहीं फैलता है। इससे नीले रंग की तरंगें बादलों के अंदर चली जाती हैं और फिर दोपहर या शाम के लालपीले रंग से मिल जाती है जिसके कारण आसमान हरे रंग का दिखाई देने लगता है। डेरेचो तीन तरह के होते हैं। एक प्रोग्रेसिव, दूसरे सीरियल और तीसरे हाइब्रिड। प्रोग्रेसिव डेरेचो तूफानी आंधीं की छोटी कतार से जुड़े होते हैं जो सैकड़ों मील लंबी लेकिन संकरी हो सकती है। ये गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलते हैं।


वहीं सीरियल डेरेचो की लंबी और चौड़ी रेखा होती है जो एक बड़ा इलाका घेरती है। इस तरह के डेरोचो वसंत या पतझड़ में देखने को मिलते हैं। वहीं हाइब्रिड डेरेचो दोनों का मिला जुला रूप होता है।डेरेचो आम तौर पर मध्य और पूर्वी अमेरिका के हिस्सों में आते दिखाई देते हैं। साल 2009 के मई में एक सुपर डेरेचो आया था जो अब तक का अवलोकित सबसे तीव्र और असामान्य डेरेचो था। यह केन्सास से लेकर केंचुकी तक फैला था जिसमें हवा की गति 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार थी। अमेरिका के अलावा डेरेचो, रूस, जर्मनी, फिनलैंड, बुलेरिया और पोलैंड में देखने को मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.