भारत की रिकॉर्ड जीत के बीच सूर्या-गौतम गंभीर के लिए बड़ी टेंशन, पूरी टीम ने मिलकर बनाए संजू से कम रन

Updated on 02-03-2026 05:32 PM
नई दिल्ली: संजू, संजू और सिर्फ संजू... इस वक्त हर जगह भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की ही बात हो रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके बाद हर जगह अब उन्हीं की चर्चा हो रही है। संजू सैमसन ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। भारत भले ही वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। लेकिन उनकी बल्लेबाजी इस मैच में भी ज्यादा अच्छी नहीं रही।

संजू सैमसन को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सेमीफाइनल से पहले यह बड़ी टेंशन है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या का बल्ला भी खामोश रहा है। अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छी पारी खेलकर फिर सस्ते में आउट हो गए।

पूरी टीम ने मिलकर बनाए संजू से कम रन

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 10-10 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव 18 तो तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए। 11 रन हार्दिक पंड्या ने बनाए जबकि शिवम दुबे 8 रन बनाकर आउट हुए। अगर इन सभी खिलाड़ियों के रनों को मिला दिया जाए फिर भी ये 84 रन ही बन रहे हैं,जोकि संजू सैसमन की पारी से 13 रन कम हैं।टीम इंडिया की बैटिंग इस टी20 वर्ल्ड कप में उनके लिए काफी बड़ी परेशानी रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से कॉलेप्स हो गई थी। मिडल ऑर्डर भारत का उस तरह से परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज काफी ज्यादा फंस रहे हैं। सेमीफाइनल से पहले भारत को अपनी इस परेशानी को फिक्स करना होगा। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.