तनाव के बीच साउथ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दाग नार्थ कोरिया को दिखाई ताकत

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

सिओल नार्थ और साउथ कोरियाई देसों के बीच आपसी तनाव के बीच बीच दक्षिण कोरिया ने पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का सफल परीक्षण कर दक्षिण कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को अपनी तात का अहसास कराया है। इसी के साथ दक्षिण कोरिया परमाणु हथियारों के बिना ऐसी प्रणाली विकसित करने वाला पहला देश बन गया है। माना जा रहा है कि दक्षिण कोरिया का यह मिसाइल टेस्ट दुश्मन देश उत्तर कोरिया के लिए एक करारा जवाब है। उत्तर कोरिया ने दो दिन पहले ही बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया था। पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता अभी तक दुनिया के परमाणु हथियार शक्ति संपन्न देशों के पास ही थी। दुनिया भर में अमेरिका, फ्रांस, चीन, रूस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न देश माना जाता है। इसके अलावा इजरायल और उत्तर कोरिया को अनाधिकारिक रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश माना जाता है।

इस परीक्षण के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस समय दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इंग भी उपस्थित रहे। मार्च के बाद से दक्षिण कोरिया का यह पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण था। इसके अलावा दक्षिण कोरिया जमीन आधारित हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम पर भी काम कर रहा है। इस घोषणा से पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की तरफ से दो बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का पता लगाया था। दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर एक दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इससे दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने छह महीनों में पहली बार एक नई मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया था। दक्षिण कोरिया केज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफने एक बयान में कहा कि मध्य उत्तर कोरिया में एक स्थान से दागी गयीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें बुधवार दोपहर को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर समुद्र की ओर गयीं। बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया प्राधिकारी उत्तर कोरिया के प्रक्षेपणों के बारे में और अधिक जानकारियां जुटा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई विरोधी निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.