अमित मिश्रा के पास आईपीएल में सबसे अधिक विकेट का रिकार्ड बनाने का अवसर

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

नई दिल्ली   आईपीएल के रविवार से शुरु हो रहे बचे हुए सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा के पास सबसे अधिक विकेट अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। मिश्रा को इसके लिए लसित मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मलिंगा के नाम आईपीएल में 170 विकेट हैं जबकि मिश्रा के 166 विकेट हैं। इस प्रकार मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें केवल 5 विकेट की ही और जरुरत है। यूएई की पिच और मैदानी हालातों को देखते हुए मिश्रा के लिए यह बेहद आसान रहेगा। . आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावला हैं। उन्होंने अब तक 164 मैच में 156 विकेट लिए हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो के नाम भी इतने ही विकेट हैं। वहीं हरभजन सिंह के नाम 150 विकेट, रविचंद्नन अश्विन के नाम 139 विकेट, सुनील नरेन के नाम 130 विकेट और युजवेंद्र चहल के नाम 125 विकेट हैं।

आईपीएल में स्पिन गेंदबाज सिर्फ विकेट लेने में ही नहीं, बल्कि किफायती गेंदबाजी के मामले में भी तेज गेंदबाजों पर भारी पड़े हैं। लीग के इतिहास में अगर सबसे बेहतर इकोनॉमी रेट वाले टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें 8 स्पिनर्स हैं। इस सूची में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 69 मैच में 6.23 की इकोनॉमी 1709 रन दिए हैं। पंजाब किंग्स के मौजूदा कोच अनिल कुबंले दूसरे स्थान पर हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.57 है। इसके बाद ग्लेन मैक्ग्रा 6.61, मुथैया मुरलीधरन 6.67, वेन डर मर्व 6.74, जयंत यादव 6.74, सुनील नरेन .78), डेनिएल विटोरी 6.78, रविचंद्रन अश्विन 6.90 और डेल स्टेन 6.91 का नाम आता है।

वहीं, लीग में हैट्रिक लेने के मामले में भी स्पिन गेंदबाजों का रिकॉर्ड बेमिसाल है। अब तक 19 गेंदबाजों ने लीग में यह उपलब्धि हासिल की है. इसमें 12 स्पिनर्स हैं। अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे अधिक 3 बार हैट्रिक ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.