अमित शाह जेब काट लेंगे, शिवसेना के 35 MLA टूटेंगे, संजय राउत ने फोड़ा बम, शिंदे ने तीन शब्दों में दिया जवाब

Updated on 01-12-2025 02:29 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने फिर एक बार बड़ा धमाका किया है। हेल्थ ब्रेक के बाद लौटे राउत ने महीने भर बाद प्रेस कांफ्रेस में दावा किया कि उन्होंने हमारी जेब निकालने की कोशिश की थी। लिख लो कि अमित शाह उनकी जेब निकाल देंगे। शिंदे के 35 विधायक टूट जाएंगे। राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने दावा किया कि रवींद्र चव्हाण स्टेट प्रेसिडेंट हैं। उन्हें इसी मकसद से अपॉइंट किया गया है। राउत के इस दावे पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। गौरतलब हो कि राउत का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव के बीच महायुति के दलों में तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि उन्हें दो दिसंबर तक महायुति को बचाए रखना है।


आमना-सामना पर बोले शिंदे
राउत के दावे के साथ एकनाथ शिंदे महायुति में आरोप-प्रत्यारोप पर भी बोले। उन्होंने कहा कि क्या मैंने और मुख्यमंत्री ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए? यह लोकल लेवल का चुनाव है। लोकल मुद्दे अलग होते हैं। गौरतलब हो कि मालवण में शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें उन्होंने एक बीजेपी पदाधिकारी के घर नोटों से भरा बैग दिखाते हुए कहा था कि बीजेपी नोट से वोट खरीद रही है। उन्होंने कहा था कि रवींद्र चव्हाण ऐसा करवा रहे हैं। इसके बाद नीलेश राणे पर दूसरे के घर में घुसने का मामला दर्ज हुआ था। चव्हाण ने कहा था कि वह दो दिसंबर तक गठबंधन बनाए रखना चाहते हैं। इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना के पूर्व एमएलए शहाजी बापू पाटिल के ऑफिस इलेक्शन कमीशन की टीम रेड की है। बीजेपी का मित्र दल होने के बाद भी शिंदे की शिवसेना कई स्थानों पर बीजेपी के सामने है।
एकनाथ शिंदे ने दी सफाई
इन दोनों घटनाओं के बाद शिंदे आग में घी डालने से परहेज कर रहे हैं लेकिन सूत्र कह रहे हैं कि दोनों दलों के बीच तल्खी का निर्माण हुआ है। इसकी झलक शिंदे के बयान से मिली। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से नहीं मिलने के सवाल पर शिंदे ने कहा कि मैं पहले आया, चीफ मिनिस्टर बाद में आए। दोनों की पैठण में मीटिंग होती है। हम फ़ोन पर बात करते हैं। हमारी चर्चा हर दिन होती है। एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि क्या मैंने और मुख्यमंत्री ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए? यह लोकल लेवल का चुनाव है। लोकल मुद्दे अलग हैं, यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हमारा कैंपेन डेवलपमेंट पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.