तीन महीने में अमित शाह का तीसरा राजस्थान दौरा, जयपुर पहुंचते ही किया ये काम

Updated on 13-10-2025 12:32 PM
जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। यह पिछले तीन महीनों में उनका तीसरा दौरा है। शाह 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर पहुंचे, जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रदेश में 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग होगी। शाह यहां 9 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर स्कूल स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपये और दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण भी करेंगे।

अमित शाह ने हाल ही में जोधपुर का किया था दौरा


अमित शाह ने इससे पहले 21 सितंबर को जोधपुर का दौरा किया था। वहां उन्होंने रामराज नगर, चोखा में पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय भवन का शिलान्यास किया था। यह दौरा महज 22 दिन पहले हुआ था, जिसके बाद अब वे एक बार फिर प्रदेश की राजधानी जयपुर आ रहे हैं।
शाह ने यहां नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया है। यह प्रदर्शनी 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने होगी है। देश में 1 जुलाई 2024 से लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजन किया जा रहा है।

जुलाई में अपने पिछले दौरे में सहकार सम्मेलन किया उद्घाटन


इससे पहले शाह ने 17 जुलाई को जयपुर में आयोजित सहकार सम्मेलन का उद्घाटन किया था। वहीं, इसी साल 6 अप्रैल को वे कोटपूतली के पावटा में एक आमसभा को संबोधित कर चुके हैं।

राजनीतिक रूप से अहम माने जा रहे शाह के दौरे


अमित शाह के लगातार दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले उनकी यह सक्रियता पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों से जुड़ी बताई जा रही है। इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार रात को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और तैयारियों का जायजा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.