अमिताभ बच्चन ने गुस्से में कही 'चुप' वाली लाइन को अब लिखा पूरा, पढ़कर बोले लोग- सर जी, क्या हो गया है आपको
Updated on
03-12-2024 05:20 PM
इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा लाइफ को लेकर उठा-पटक की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने सोमवार को एक गुस्से से भरा ट्वीट किया था। हालांकि, उन्होंने खुलकर ये नहीं लिखा था कि आखिर किस बात पर उनका ये रिएक्शन था। वहीं अब उन्होंने उस शब्द के आगे की लाइन लिखी है। ये ट्वीट भी उन्होंने रात के 3 बजे किया है।
बता दें कि जहां ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक को लेकर अफवाहें खूब उड़ रही हैं, वहीं हाल ही में उन्होंने गुस्से में ब्लॉग कर कहा भी था- कि ये केवल अफवाहें हैं, जो बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाहें हैं ।
अमिताभ ने ट्वीट के साथ गुस्से वाली इमोजी की थी पोस्ट
खैर, सोमवार को उन्होंने एक गुस्से वाली इमोजी शेयर की थी और कॉमेंट में लिखा था- चुप। लोगों ने इस पोस्ट को देखकर अनुमान लगाना शुरू किया कि उनका ये रिएक्शन अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही बकवास अफवाहों पर तो नहीं!
इस पोस्ट में लिखा है- चुप चाप, चिड़ी का बाप
अब उन्होंने एक नया पोस्ट किया है, जिसमें चुप के बाद की लाइन है। हालांकि, इस पोस्ट को देखकर भी लोगों को लग रहा है कि ये बच्चों को लेकर चल रहे मैटर पर ही रिएक्शन है। अमिताभ ने इस पोस्ट में लिखा है- चुप चाप, चिड़ी का बाप। इसी के साथ उन्होंने मुंह बंद करने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अमिताभ ने रात के 3 बजे ये पोस्ट किया है।
लोगों ने कहा- सर, अब आप भी रिटायरमेंट ले लो
लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया है और लिखा है- सटीक और शानदार, अमित जी सिर्फ आप ही अपनी बात सहजता और गहराई से रख सकते गैं, ये चुप्पी का संदेश हर बात को कह गया। कुछ ने कहा है- इस बुढ़ापे में इतनी देर तक जागना अच्छा नहीं है। एक ने कहा- सर जी, क्या हो गया है आपको, सब ठीक तो है न? एक अन्य यूजर ने कहा- सर, अब आप भी रिटायरमेंट ले लो, विक्रांत तो निकल गया। वहीं कुछ ने कहा- फालतू की बात करने लगे हो आप, सदी के महानायक वाली बात लिखो।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…