KBC 17 में जूनियर कंटेस्टेंट के सामने 'नर्वस' हो गए अमिताभ बच्‍चन, कोलकाता के पूरव ने बिग बी को कहा 'भूत'

Updated on 07-10-2025 01:44 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 17' के हालिया एपिसोड में होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन खुद 'नर्वस' हो गए। जी हां, सोमवार, 6 अक्‍टूबर 2025 के एपिसोड में बिग बी के सामने हॉटसीट पर मौका था एक जूनियर स्‍पेशल का। कोलकाता के पूरव भट्टाचार्य और अजमेर की दिविशा वैष्‍णव सामने थे। उनकी चिकनी चुपड़ी बातों को सुनकर अमिताभ बच्‍चन की भी बोलती बंद हो गई। इस बच्‍चे ने जहां बिग बी को 'भूत' कह दिया, वहीं एक मौका ऐसा भी आया, जब होस्‍ट ने यहां तक कह दिया कि आप बोलते रहोगे या हम आगे खेले?

क्‍व‍िज गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के इस जूनियर स्पेशल एपिसोड में पूरव ने अपनी पहली लाइफलाइन 5000 रुपये के सवाल पर इस्‍तेमाल की। सवाल था-

अमिताभ ने पूछा- भूत देखा है? पूरव बोले- हां, आपको देखा है

गेम में आगे बढ़ने से पहले पूरव ने अमिताभ बच्‍चन को 'भूत अंकल' कहा। इस पर बिग बी ने उनसे कहा, 'मैंने भूतनाथ फिल्‍म में किरदार निभाया था। पर मैं असल में कोई भूत नहीं हूं।' इस पर हाजिर जवाब पूरव ने कहा, 'नहीं, आप हैं।' अमिताभ बच्‍चन ने पूरव से पूछा कि क्‍या आपने कभी भूत देखा है, तो इस बच्‍चे ने झट से कहा, 'हां, आपको देखा है।'
अमिताभ बच्‍चन इसी महीने 11 अक्‍टूबर को अपना जन्‍मदिन मनाने वाले हैं। लिहाजा, एपिसोड में आए सभी बच्‍चों ने मिलकर महानायक के लिए खास परफॉर्मेंस भी दी।
खैर, खेल आगे बढ़ता गया और पूरव भट्टाचार्य ने 'सुपर संदूक' राउंड में 70,000 पॉइंट्स अपने नाम किए। उन्‍होंने इससे अपने लाइफलाइन 'ऑडियंस पोल' को फिर से जीवित किया। फिर उन्‍होंने 7,50,000 रुपये के सवाल में इसका इस्‍तेमाल भी किया। सवाल था-

इनमें से हाथी का कौन सा दांत उसके टस्‍क में बदल जाते हैं?
ऑप्‍शंस मिले, A) मोलर्स, B) प्रीमोलर्स, C) केनाइन्‍स, D) इनसाइजर्स

ऑडियंस पोल के नतीजों पर भरोसा करते हुए पूरव ने (C) केनाइन्‍स, पर ताला लगाया। लेकिन यह गलत जवाब निकला। इस प्रश्‍न का सही उत्तर (D) इनसाइजर्स है। इस तरह पूरव को हॉटसीट छोड़ना पड़ा। वह शो से 5 लाख रुपये जीतकर घर गए।

इसके बाद शो में बारी आई दूसरी जूनियर कंटेस्‍टेंट की। अजमेर की दिविशा वैष्‍णव अमिताभ बच्‍चन के सामने हॉटसीट पर आईं। समय की कमी के कारण वह रोलओवर कंटेस्‍टेंट भी बनीं। लेकिन इससे पहले उनकी और बिग बी की बातचीत से पूरा स्‍टूडियो ठहाके से गूंजने लगा। दिविशा वैष्‍णव ने बताया कि वह शतरंज की चैंपियन हैं। यह भी कहा कि उन्‍होंने शतरंज खेलना कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सीखा था। उनकी मां ने बताया कि दिविशा अपनी बड़ी बहन के साथ शतरंज खेलती हैं।

बिग बी बोले- आप बोलती रहोगी या आगे खेले?

बातूनी दिविशा की बातों को सुनकर बिग बी से रहा नहीं गया। उन्‍होंने भी मस्‍तीभरे अंदाज में कहा, 'आप बोलते रहोगी या हम आगे खेले?' इस पर दिविशा ने कहा, 'मेरे पेट में कोई बात नहीं रहती, मुझे पचाने के लिए कुछ चाहिए, आप खेलिए, मुझे बहुत सारी बातें करनी हैं।'

समय समाप्‍त‍ि से पहले दिविशा 3 लाख रुपये के सवाल तक पहुंच चुकी हैं और अब रोलओवर कंटेस्‍टेंट हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.