अमिताभ बच्चन ने छोड़ा 'कौन बनेगा करोड़पति', अब सलमान खान होस्ट करेंगे KBC 17? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Updated on
22-05-2025 02:08 PM
टीवी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक तरफ चर्चा है कि सलमान खान 'बिग बॉस 19' की तैयारी में जुट गए हैं। वह अगले महीने जून में शो का प्रोमो शूट करेंगे, वहीं हैरान करने वाली खबर ये है कि वह अब 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी होस्ट कर सकते हैं। जी हां, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन ने KBC छोड़ने का मन बना लिया है और शो के मेकर्स सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। सब ठीक रहा तो बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान 'कौन बनेगा करोड़पति 17' को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
'बॉलीवुड हंगामा' ने सूत्रों के हवाले से कहा है, 'सलमान खान छोटे पर्दे के बादशाह हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए सबसे अच्छे चेहरे वही हैं। उनका देश के छोटे शहरों में दर्शकों के साथ एक मजबूत जुड़ाव है। इससे पहले शाहरुख खान ने भी 'केबीसी 3' की मेजबानी की थी, पर इस बार मेकर्स सलमान खान पर दांव लगाना चाहते हैं।'
अमिताभ बच्चन 'व्यक्तिगत कारणों' से छोड़ेंगे KBC 17
दिलचस्प बात यह है ये खबर ऐसे समय में आई है, जब सोनी टीवी ने बीते महीने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोमो वीडियो के जरिए 'कौन बनेगा करोड़पति 17' की घोषणा की थी। प्रोमो में अमिताभ ने पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज का किरदार निभाया था, जो शो की वापसी का संकेत था। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि 'केबीसी 17' के लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं और फैंस को 'सोनी लिव ऐप', एसएमएस या आईवीआर कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।'
25 साल से चल रहा है 'कौन बनेगा करोड़पति'
हालांकि, अमिताभ बच्चन वाले इस प्रोमो में शो के प्रीमियर की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया। चर्चा यही है कि 'केबीसी 17' इस साल अगस्त महीने में प्रसारित होगा। 'कौन बनेगा करोड़पति' देश का सबसे लंबा चलने वाला क्विज गेम शो है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। बीते 24 साल में इस शो के 16 सीजन आए हैं, जिसमें से 15 अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं। जबकि साल 2007 में तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…