अमिताभ बच्चन ने लिखा 'महाकुंभ स्नान भव:' तो फैंस को हुई चिंता! बोले- सर ठंड लग जाएगी, बचकर रहिएगा
Updated on
15-01-2025 05:19 PM
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 शुरू हो चुका है और भारत समेत पूरी दुनिया के लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां जैसे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट आएंगे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इसका हिस्सा बनेंगे। उन्होंने महाकुंभ से जुड़ा एक पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।
Amitabh Bachchan ने अब X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'महाकुंभ स्नान भव:'। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
फैंस ने जताई चिंता
एक फैन ने पूछा, 'आप भी गए कि नहीं?' एक यूजर ने लिखा, 'आस्था के महाकुंभ में पावन अमृत स्नान पर आपको बहुत सारी हार्दिक शुभकामनाएँ आदरणीय बच्चन जी।' एक और फैन ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, 'ठंडी से बच के स्नान कीजिएगा सर।'
82 साल के हैं अमिताभ बच्चन
1969 में 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से एक्टिंग करियर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं। वो अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थी, जिसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। वो रजनीकांत के साथ तमिल मूवी Vettaiyan में भी दिखे थे। इसके अलावा वो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी होस्ट करते हैं।
अमिताभ की अपकमिंग मूवी
अमिताभ बच्चन की अपकमिंग मूवीज में 'बी हैप्पी', 'जमानत: एंड जस्टिस फॉर ऑल', 'आंखें 2', 'द इंटर्न', 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्मों में देखा जा सकता है, लेकिन अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…