अमिताभ ने बहुत कुछ अचीव कर लिया अब रिटायर हो जाना चाहिए

Updated on 17-10-2021 05:52 PM

मुंबई बालीवुड के दबंग सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान को लगता है कि बिग बी को रिटायर हो जाना चाहिए। सलीम खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने 10 से भी ज्यादा फिल्में साथ में कीं।

 अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री में लॉन्च करने और उन्हें 'एंग्री यंग मैन' की इमेज देने का क्रेडिट सलीम खान को ही जाता है। लेकिन अब सलीम खान को लगता है कि अमिताभ ने बहुत कुछ अचीव कर लिया है और अब उन्हें खुद के लिए समय निकालना चाहिए। इसलिए रिटायर हो जाना चाहिए। सलीम खान ने कहा कि अमिताभ बच्चन को जिंदगी में जो कुछ भी पाना था, वह उन्होंने पा लिया है।


काफी कुछ हासिल कर लिया है और खूब भाग-दौड़ की है। इसलिए अब उन्हें कुछ साल अपने लिए भी निकाल लेने चाहिए। सलीम खान ने अमिताभ को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि उन्हें अब रिटायर हो जा जाना चाहिए। वह बोले, 'रिटायरमेंट की व्यवस्था इसीलिए तो होती है कि आदमी अपनी जिंदगी के कुछ साल अपनी इच्छानुसार गुजारे। शुरुआती साल तो पढ़ाई और सीखने में ही गुजर जाते हैं।

फिर आपके ऊपर परिवार ही, बीवी-बच्चों की जिम्मेदारी जाती है। मेरी दुनिया को ही देख लो। बहुत सीमित है। जिन लोगों के साथ भी मैं सुबह वॉक पर जाता हूं वो सभी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं। 'सलीम खान ने अमिताभ के साथ 'जंजीर', 'शोले', 'दीवार', 'मजबूर', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर' और 'दोस्ताना' जैसी कई फिल्में कीं। ये सभी फिल्में हिट रहीं सलीम खान ने आगे कहा कि अमिताभ बच्चन एक ऐसे हीरो रहे हैं जो एंग्री यंग मैन का किरदार निभा सकते थे और अब भी निभा सकते हैं। लेकिन आज अमिताभ जैसे ऐक्टर के लिए कोई कहानी नहीं है।


हमारी फिल्में टेक्निकली इम्प्रूव हो गई हैं, म्यूजिक और ऐक्शन भी अच्छा हो गया है, लेकिन अब हमारे पास अच्छी स्क्रिप्ट नहीं हैं। बता देंकि हाल ही अपना 79वां बर्थडे मनाने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। करीब 52 साल पहले उन्होंने फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखे थे। इन 52 सालों में अमिताभ बच्चन ने ढेरों फिल्में कीं और जमकर काम किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.