'बीवी के साथ बैठकर अमिताभ सारे एक्प्रेशंस दे रहे', रेखा ग्लैमरस अंदाज में स्टेज पर पहुंची थीं तो बोल पड़े लोग

Updated on 12-05-2025 03:22 PM
आज हम बात करने जा रहे हैं एक इवेंट में पहुंचीं रेखा के उस थ्रोबैक वीडियो के बारे में जिसमें एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट में दिख रही थीं। वहीं कैमरे में वहां आसपास का नजारा भी कैप्चर हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन के रिएक्शन दिख रहे हैं। इस इवेंट में अमिताभ के साथ वहां जया बच्चन भी मौजूद थीं।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा और जया बच्चन का लव ट्राइएंगल हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। इंडस्ट्री में कुछ बड़े-बड़े स्टार्स के अफेयर की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं, जिनमें से अमिताभ और रेखा के किस्से भी रहे हैं। जया बच्चन और अमिताभ की शादी के बाद से रेखा के साथ उनके अफेयर की चर्चा सुर्खियों में रही। हालांकि, ये भी सच है कि अमिताभ ने कभी भी इसे लेकर कुछ भी खुलकर नहीं कहा, वहीं रेखा खुलकर अपने मन की बातें कई बार बता चुकी हैं।

लोगों ने खूब सारे रिएक्शंस भी दिए

वहीं दूसरी तरफ अमिताभ और रेखा के बीच अफेयर की चर्चा को इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि एक्टर ने उनके साथ काम तक करना बंद कर दिया। वहीं एक वीडियो क्लिप में कुछ ऐसी चीजें कैप्चर हुईं जो ऐसे ही इमोशंस को दिखाने में सफल साबित होता दिख रहा। इस वीडियो पर लोगों ने खूब सारे रिएक्शंस भी दिए हैं।

अमिताभ की विजुअल्स भी खूब कैप्चर हुए

ये वीडियो एक अवॉर्ड शो का है, जिसमें रेखा मंच पर अवॉर्ड देने के लिए पहुंचती हैं। इस क्लिप में रेखा वेस्टर्न लुक में काफी गॉरजस दिख रही हैं। इस वीडियो में जहां उनकी खूबसूरती से नजरें हटा पाना फैन्स के लिए मुश्किल हो रहा, वहीं अमिताभ की झलकियां देखकर भी लोग कुछ ऐसी ही बातें कर रहे हैं। इस वीडियो में रेखा संजय दत्त को अवॉर्ड देती दिख रही हैं, वहीं अमिताभ की विजुअल्स भी खूब कैप्चर हुए हैं।

'कितने प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं बच्चन जी रेखा जी को'

अब इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर कॉमेंट किए हैं। एक ने कहा है- माय गॉड, जरा अमिताभ बच्चन को तो देखो। एक ने कहा- कैमरेमैन को देखो, अमिताभ का शॉर्टस इसने हर एंगल से लिया है। एक और ने कहा है- जया को देखो, ऐसा लग रहा है कि कितनी जल-भुन रही हैं। एक और ने कहा- हाय, कितने प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं बच्चन जी रेखा जी को। एक अन्य यूजर ने कहा- हाय राम, अमिताभ उन्हें कैसे देख रहे हैं। वहीं एक और ने कहा- बीवी के साथ बैठकर वो सब तरह के एक्प्रेशंस दे रहे हैं।

'दो अंजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ

एक बार एक पॉडकास्ट पर हनीफ जावेरी ने बताया था कि फिल्म 'दो अंजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ बच्चन करीब आ गए थे। उन्होंने कहा था, 'वे बहुत करीब आ गए, मुझे नहीं पता था कि उन्हें प्यार हो गया है लेकिन वो 100 पर्सेंट प्यार था। उसी दौरान कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हुआ और जया बच्चन ने पत्नी धर्म निभाते हुए पति की खूब सेवा की। वो ज्यादातर समय अस्पताल में रहती थीं और जब अमिताभ बच्चन को होश आया और उन्हें जया के समर्पण का पता चला तो पत्नी की तरफ मुड़ गए और खुद को बदलने की कोशिश की।'

जया ने रेखा से कह दी थी ये बात

वहीं फिल्मी दुनिया में इनसे जुड़े ढेरों किस्से में से एक किस्सा ये है कि अमिताभ की गैर मौजूदगी में एक बार जया बच्चन ने रेखा को अपने घर आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि जया ने रेखा को अच्छे से खाना खिलाया और उनसे खूब बातें कीं और जब वो जाने लगीं तो जया ने उनसे कहा था- अमिताभ मेरे हैं, वो मेरे थे और मेरे ही रहेंगे। कहते हैं कि जया की इन बातों के बाद रेखा ने अपने कदम पीछे खींच लिए और अमिताभ बच्चन से दूर हो गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.