मेरे डैड की दुल्हन का हाइलाइट होगी अमनीत की शादी : श्वेता तिवारी

Updated on 22-10-2020 01:49 AM
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो मेरे डैड की इस समय छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर फिक्शन शो है।यह शो बताता है कि जिंदगी में बहुत आगे भी सच्चे प्यार की तलाश की जा सकती है और बच्चे भी आगे चलकर अपने सिंगल पैरेंट्स के लिए जीवन साथी ढूंढ सकते हैं। जहां अंबर शर्मा (वरुण बडोला) और गुनीत (श्वेता तिवारी) के प्यार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, वहीं ये जोड़ी अब शादी करने जा रही है।
अंबर और गुनीत अब विवाह के बंधन में बंधने को तैयार हैं  और अब परिवार और करीबी दोस्तों के बीच उनका यह बहुप्रतीक्षित विवाह संपन्न होगा। इस मौके पर जहां गुनीत फिम्सन रेड रंग के खूबसूरत शादी के जोड़े में नजर आएंगी, वहीं अंबर  क्रीम और गोल्ड शरबानी के साथ ऑरेंज पगड़ी पहनेंगे। दोनों अब एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे। अंबर की बेटी तनया शर्मा (अंजलि तत्रारी) का लंबे समय का सपना रहा है  कि उनके पिता शादी कर लें। तनया 'अमनीत' (अंबर और गुनीत) की शादी के लिये वेडिंग प्लानर  बन गई हैं और सभी रस्मों और कार्यक्रम को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। तनया और उसके दोस्त बारात में जमकर डांस करते भी नजर आएंगे, जिसके बाद अंबर और गुनीत  फेरे भी लेंगे।
अंबर और गुनीत की शादी को ले कर वरुण कहते हैं, "अंबर और गुनीत अब विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी के साथ अपने पिता  के साथ एक योग्य दुल्हन ढूंढ़ने का तनया का सपना भी सच हो रहा है।यह अंबर और तनया की जिंदगी का सबसे खास दिन होगा। अंबर को खुशी है कि उसे गुनीत के रूप में एक सच्चा साथी मिल गया है, जिसने  उन्हें दिल से अपनाया है।अमनीत  के वेडिंग सिक्वेंस की शूटिंग करना वाकई बहुत खास था।"
इस ऑनस्क्रीन शादी को लेकर श्वेता तिवारी कहती हैं, "तनया का लंबे समय का सपना सच होने जा रहा है, क्योकि अंबर और गुनीत अब जिंदगी भर के लिये एक दूसरे के हो रहे हैं। 'अमनीत' की शादी यकीनन 'मेरे डैड की दुल्हन' का सबसे बड़ा हाइलाइट है। यह किरदार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.