बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत है अमृता प्रकाश

Updated on 17-01-2022 07:00 PM

 मुंबई  अमृता प्रकाश फिल्म विवाह' में भले ही सांवली-सलोनी और एकदम देहाती लुक में दिखी हों, पर असल जिंदगी में वह बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। अमृता प्रकाश ने मात्र 4 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी शुरुआत विज्ञापनों से हुई। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अमृता प्रकाश ने करीब 50 बड़े विज्ञापनों में काम किया। जब 9 साल की हुईं तो अमृता प्रकाश ने टीवी की दुनिया में कदम रखे।

अमृता प्रकाश ने कुछ टीवी शोज में ऐक्टिंग करने के अलावा होस्टिंग भी की। उन्होंने ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ 2 साल तक शो 'क्या मस्ती क्या धूम' भी होस्ट किया। अमृता प्रकाश ने साउथ की भी कुछेक फिल्में कीं, लेकिन उनके करियर में तब बड़ा मोड़ आया जब उन्हें राजश्री की फिल्म 'विवाह' मिली। अमृता प्रकाश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

 फिल्म में निभाए छोटी के किरदार ने उनके करियर की कायापलट ही कर दी। अमृता प्रकाश साल 2020 में टीवी शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आई थीं और तब से वह ऐक्टिंग से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहती हैं। अमृता इंस्टाग्राम पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अमृता प्रकाश ने रुबीना दिलैक के साथ टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में भी काम किया। इस शो में जसलीन के रोल में उन्हें खूब नोटिस किया गया। बता देंकि शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

 फिल्म में अनुपम खेर और आलोक नाथ जैसे कई कलाकार थे, जिन्होंने अपनी दमदार ऐक्टिंग से फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए थे। लेकिन इसी फिल्म में एक ऐसा किरदार था, जो सबके दिलों में बस गया था। यह था छोटी का किरदार। छोटी फिल्म में अमृता राव की छोटी बहन बनी थी, जिसका नाम रजनी था। क्या आप जानते हैं कि वह ऐक्ट्रेस अब कहां है? कैसी दिखती है और क्या कर रही है?'विवाह' में छोटी का यह किरदार ऐक्ट्रेस अमृता प्रकाश ने निभाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.