यूके में अनुमानित 37 लाख लोग कोरोना का शिकार

Updated on 07-01-2022 07:04 PM

लंदन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव ब्रिटेन पर पड़ता नजर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटेन में 20 में एक से ज्यादा लोगों को कोरोना हो चुका है।आंकड़े साल 2021 के अंतिम सप्ताह के हैं। खास बात है कि मरीजों की संख्या के लिहाज से लंदन की स्थिति ज्यादा खराब नजर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में कोरोना की जांच से जुड़े नए नियम जारी किए हैं।

यूके में अनुमानित, 37 लाख लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं, क्योंकि देशभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ गए थे।बीते सप्ताह संख्या 23 लाख पर थी।लंदन में 10 में 1 को कोविड हो चुका है। वहीं, इंग्लैंड में अनुमानित रूप से 15 में से एक व्यक्ति को कोरोना हो चुका है।31 दिसंबर 2021 को खत्म हुए सप्ताह में इंग्लैंड में सभी उम्र के लोगों में कोविड संक्रमण दर का बढ़ना जारी है। स्कूली उम्र के बच्चों और युवाओं में उच्च दर देखी जानी बाकी है।

स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में सरकार ने हाल ही में कुछ पाबंदियों का ऐलान किया है।यहां 20 में से एक और 25 में से एक व्यक्ति संक्रमित हो चुका है।खास बात है कि पीएम जॉनसन की नई घोषणा के बाद इंग्लैंड में 11 जनवरी से संक्रमित आए एसिम्प्टोमैटिक लोगों को पीसीआर टेस्ट के जरिए पुष्टि की जरूरत नहीं होगी।वहीं, लेटरल फ्लो डिवाइस पर पॉजिटिव नतीजा प्राप्त करने वालों को सेल्फ आइसोलेट होना होगा।यही व्यवस्था गुरुवार से स्कॉटलैं और वेल्स में शुरू होने जा रही है।

हालांकि, पीएम जॉनसन ने इंग्लैंड में कड़ी पाबंदियों के बजाए वैक्सीन कार्यक्रम में तेजी पर ध्यान लगाया है।आंकड़े बताते हैं कि यहां 12 साल से ज्यादा की करीब 60 फीसदी आबादी को अब तक बूस्टर डोज मिल गया है।यूके के अन्य क्षेत्रों में कोरोना के चलते पाबंदियों को कड़ा किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.