अमेरिका में नस्लीय हिंसा का शिकार हुआ एक भारतीय सिख

Updated on 09-01-2022 09:22 PM

न्यूयॉर्क रंगभेद और नस्लीय भेदभाव को लेकर बदनाम अमेरिका में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। अमेरिका के लोग अपनी आदतों से बाज आते नहीं नजर रहे हैं। नस्लीय भेदभाव से प्रेरित इस वीडियो ने अमेरिका के कुछ लोगों के अंदर लोगों के रंग को लेकर जिस तरह की घृणा है उसको उजागर करता हैं।

वीडियो के अनुसार, संदिग्ध घृणा अपराध के एक और मामले में, अमेरिका में एक भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया, जिसने उसकी पगड़ी उतार दी और उसके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

नवजोत पाल कौर द्वारा 4 जनवरी को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर 26 सेकंड का अदिनांकित वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति को हवाई अड्डे के बाहर सिख टैक्सी चालक के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया था। उसने कहा कि वीडियो को हवाई अड्डे पर एक दर्शक ने शूट किया था। व्यक्ति को कथित तौर पर पीड़ित के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है। वह बार-बार उसे घूंसा मारता और उसकी पगड़ी उतार देता।

न्यूयॉर्क में जॉन एफ कैनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी चालक पर हमला किया, उसकी पगड़ी गिरा दी और उसके खिलाफ आपत्तिजनक का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यह घटना सामने आई है। यह अमेरिका में नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध का एक और संदिग्ध मामला है।

नवजोत पाल कौर ने ट्विटर पर चार जनवरी को 26 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें एक व्यक्ति हवाई अड्डे के बाहर एक सिख टैक्सी चालक पर हमला करता दिख रहा है। कौर ने बताया कि हवाई अड्डे पर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो किसी तारीख का है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

वीडियो में व्यक्ति को पीड़ित के खिलाफ आपत्तिजनक का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है। वह वीडियो में सिख व्यक्ति को बार-बार पीटते और मुक्के मारते दिख रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उसने सिख व्यक्ति की पगड़ी भी गिरा दी।

कौर ने कहा, ‘यह वीडियो जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अन्य व्यक्ति ने शूट किया था। मैंने यह वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया, लेकिन मैं इस तथ्य को उजागर करना चाहती थी कि हमारे समाज में नफरत अब भी बरकरार है और दुर्भाग्य से, मैंने कई सिख कैब चालकों से मारपीट किए जाने की घटनाएं कई बार देखी हैं।’’ इस घटना या चालक के बारे में और जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। एस्पेन इंस्टीट्यूट में इनक्लूसिव अमेरिका प्रोजेक्ट के निदेशक और लेखक सिमरन जीत सिंह ने ट्वीट किया, ‘एक अन्य सिख कैब चालक पर हमला किया गया। इस बार न्यूयॉर्क में जेएफके हवाई अड्डे पर यह हुआ। यह देखकर बहुत दुख हुआ।उन्होंने कहा, ‘जो लोग सिख नहीं है, उन्हें मैं शब्दों में नहीं समझा सकता कि किसी सिख की पगड़ी गिराए जाने का क्या मतलब होता है या किसी अन्य सिख की पगड़ी गिराए जाते देखने पर क्या महसूस होता है।अमेरिका में किसी सिख टैक्सी चालक पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भारतीय मूल के सिख उबर कैब चालक पर 2019 में हमला किया गया था। इसके अलावा न्यूयॉर्क में 2017 में भी 25 वर्षीय सिख कैब चालक पर हमला हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.