राजस्‍थान से सटे पाकिस्‍तान के सिंध की रेत के नीचे म‍िला अनमोल खजाना, निकाल लिया तो होगा मालामाल

Updated on 25-03-2026 12:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित थारपरकर को एक मुश्किल क्षेत्र के रूप में देखा जाता रहा है। इसकी वजह यहां का रेतीला क्षेत्र है, लेकिन अब इसी थार की रेत के नीचे ऐसा खजाना छिपा है, जो पाकिस्तान की तकदीर बदल सकता है। गुजरात और राजस्थान से सटे पाकिस्तान के थार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सिलिका युक्त रेत मौजूद है, जो औद्योगिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर पर जब पाकिस्तान बड़ी मात्रा में कांच और उससे जुड़े उत्पात आयात करता है। ये चीजें निर्माण और पैकेजिंग के साथ ही रीन्यूएबल एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है।

पाकिस्तान को होगी मोटी कमाई

हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए पाकिस्तान को रेत की प्रोसेसिंग करनी होगी, जिसके लिए निवेश करना आर्थिक रूप से संकट में घिरे देश के लिए बड़ी मुश्किल है। विश्लेषक इसे साफ-साफ आर्थिक विफलता का उदाहरण बताते हैं। उनका कहना है कि कच्ची रेत से बहुत कम आमदनी होती है, जबकि प्रोसेस्ड कांच की कीमत कई गुना बढ़ जाती है। व्यापारिक घाटे और बेरोजगारी का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए इस संसाधन का इस्तेमाल न कर पाना उसकी अक्षमता को दिखाता है।
विश्लेषक पाकिस्तान के लिए थार में परिस्थितियां अनुकूल बताते हैं। बहुत कम क्षेत्र ऐसे हैं, जहां ये सारे फायदे एक साथ मिलते हैं।
संसाधन- यहां सिलिका रेत की भरपूर मात्रा है।
ऊर्जा- मौजूदा कोयला ढांचा और सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल से ऊर्जा तक पहुंच भी आसान है।
पहुंच- कराची बंदरगाह के करीब होना इसे मध्य-पूर्व, अफ्रीका और मध्य एशिया के बाजारों में पहुंचने का रास्ता देता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़े से निवेश से भी यहां काफी राजस्व की कमाई हो सकती है। इसकी शुरुआत व्यवहारिक और चरणबद्ध तरीके से हो सकती है, जिसके लिए मध्यम स्तर के कांच बनाने वाले कारखाने लगाए जा सकते हैं।
लेकिन कंगाल पाकिस्तान के लिए निवेश जुटाना सबसे मुश्किल काम होगा। खासतौर पर जब देश की अर्थव्यवस्था संकट से गुजर रही है और इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बेलआउट पैकेज की तरफ निहार रहा है। पिछले महीने पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने बताया था कि देश में गरीबी 11 साल के सबसे उच्चतम स्तर 29% पर पहुंच गई है, जबकि आय में असमानता 27 साल के उच्चतम सतर पर हैं। देश में 7 करोड़ से ज्यादा अति गरीबी में जी रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.