इटैलियन दूल्हा और राजस्थानी दुल्हन, मंडावा में 13 देशों के मेहमानों के बीच खास शादी

Updated on 09-02-2026 12:26 PM
झुंझुनूं: राजस्थान की पर्यटन नगरी मंडावा एक अनोखे और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विवाह समारोह की साक्षी बनी, जहां इटली के युवक ने भारतीय युवती से पूरी तरह हिन्दू वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह किया। मुंबई निवासी जूई अंबानी और इटली निवासी मार्को का विवाह एक निजी होटल में पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक ने विदेशी मेहमानों का मन मोह लिया।

भारतीय परंपरा में रचा-बसा विवाह समारोह

विवाह पूरी तरह सनातन परंपराओं के अनुरूप आयोजित किया गया। वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और सभी रस्में विधिवत निभाई गईं। वृंदावन के भवत विद्यापीठ से आए 9 ब्राह्मणों ने विवाह संस्कार संपन्न कराया। विदेशी मेहमानों को रीति-रिवाजों की समझ हो सके, इसके लिए संस्कृत श्लोकों का अंग्रेजी अनुवाद भी किया गया।

13 देशों के मेहमान बने समारोह का हिस्सा

होटल मालिक अरविंद पारीक और मधुसूदन खेमानी ने बताया कि दुल्हन जूई, मुंबई निवासी भावना और जतिन अंबानी की पुत्री हैं। वह वर्तमान में रोम में आईसीसीआर-ओएम के साथ संरक्षण वास्तुकार के रूप में कार्यरत हैं। दूल्हे मार्को के पिता मास्सिमो और माता फुलविया हैं। विवाह समारोह में भारत सहित 13 देशों से आए करीब 200 मेहमान शामिल हुए, जिनमें जूई और मार्को के परिजन, मित्र और सहयोगी मौजूद रहे।

फूलों की होली ने बढ़ाई सांस्कृतिक रंगत

पारंपरिक रिसेप्शन के बजाय अंबानी परिवार की ओर से रात्रि में फूलों की होली का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। समारोह में भारतीय और यूरोपीय व्यंजनों का विशेष संयोजन भी परोसा गया, जिसने इंडो-इटैलियन सांस्कृतिक मेल को और खास बना दिया।

पर्यटन नगरी मंडावा को मिली नई पहचान

इस अनूठे विवाह समारोह ने न केवल भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारतीय रीति-रिवाज आज वैश्विक स्तर पर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मंडावा एक बार फिर सांस्कृतिक पर्यटन के केंद्र के रूप में चर्चा में आ गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.