रुतुराज गायकवाड़ के साथ बीच मैदान हुई अनहोनी, सिर्फ दो गेंद खेलकर होना पड़ा रिटायर हर्ट

Updated on 12-09-2024 03:17 PM
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब रुतुराज गायकवाड़ रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। भारत सी की कप्तानी कर रहे दिग्गज बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ गुरुवार को अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में भारत बी के खिलाफ मैच की दूसरी गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद, गायकवाड़ ने मैच की पहली गेंद पर इंडिया बी के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर उन्हें रिटायर हर्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा जा रहा है कि रन चुराते हुए उनका टखना मुड़ गया और महाराष्ट्र के इस धुरंधर बल्लेबाज को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने गायकवाड़ की जगह ली, जो साई सुदर्शन का साथ देने क्रीज पर उतरे।

लगातार हो रहे इंजर्ड

अनंतपुर में पिछले राउंड में गायकवाड़ की टीम ने इंडिया डी पर रोमांचक जीत हासिल की थी। करीबी मुकाबले में 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गायकवाड़ ने इंडिया सी के लिए 48 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेलकर लय कायम कर दी थी। गायकवाड़ को पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उंगली में चोट के कारण यह 27 वर्षीय बल्लेबाज वापसी नहीं कर पाया और तब से नेशनल टीम से बाहर है। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि अक्टूबर 2016 में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने वाले गायकवाड़ ने तब से छह शतकों और 10 अर्धशतकों के साथ 42 से ज्यादा की औसत से 2000+ रन बना लिए हैं।

इंडिया-बी का स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन, सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री।

इंडिया-सी का स्क्वॉड: 
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल कंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल, संदीप वारियर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.