आनंद गिरि का विवादों से पुराना नाता इसलिए थे गुरु नरेंद्र गिरि से मतभेद

Updated on 22-09-2021 07:40 PM

नई दिल्ली अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार किया गया है। आनंद गिरि और विवादों का पुराना रिश्ता रहा है। नरेंद्र गिरि के साथ संपत्ति विवाद के अलावा आनंद को ऑस्ट्रेलिया में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार तक होना पड़ा था। पंद्रह साल की उम्र में ही आनंद गिरि ने सांसारिक सुखों को छोड़कर संन्यासियों का जीवन अपनाया था।

 इस दौरान साल 2000 में आनंद गिरि की मुलाकात नरेंद्र गिरि से हरिद्वार में मुलाकात हुई। राजस्थान के भीलवाड़ा से वेदों और संस्कृत की पढ़ाई करने वाले आनंद धीरे-धीरे महंत नरेंद्र गिरि के करीबी बन गए। हालांकि, साल 2020 में दोनों गुरु-शिष्य के बीच मतभेद खुलकर सामने आया और संपत्ति विवाद को लेकर दोनों में खटास पैदा हो गई।

हालांकि, आनंद गिरि के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद यह विवाद सुलझ गया था। महंत नरेंद्र गिरि उत्तर प्रदेश के बाघंबरी मठ में फंदे पर लटके मिले थे। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने आनंद गिरि के साथ ही दो अन्य लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बीते दशक जैसे-जैसे नरेंद्र गिरि का कद बढ़ता गया वैसे ही आनंद गिरि के शाही शौक के चर्चे भी खूब बढ़े। आनंद गिरि को अक्सर महंगी आलीशान गाड़ियों में घूमते देखा जाता था।

इतना ही नहीं आनंद गिरि के विदेश दौरे भी बीते एक दशक में बढ़ गए। वह बिजनस क्लास से ही हवाई यात्रा करते थे। नरेंद्र गिरि इसलिए भी नाखुश थे क्योंकि आनंद ने अपने परिवार से रिश्ता नहीं तोड़ा था। आनंद ने शादी की और बच्चे भी। दोनों के बीच झगड़ा तब बढ़ा जब आनंद ने बाघमती मठ को बेचने के नरेंद्र गिरि के फैसले का विरोध किया। चीजें तब और बिगड़ी जब नरेंद्र गिरि ने आनंद पर वित्तीय हेरफेर का आरोप लगाया। इसके बाद आनंद को निलंबित कर दिया गया। हालांकि, इसी साल मई में दोनों के बीच सुलह हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.