अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट संगीत सेरिमनी: भैया क्रुणाल और भाभी पंखुड़ी संग पहुंचे हार्दिक पंड्या, क्या वाइफ नताशा भी थीं साथ?

Updated on 06-07-2024 01:34 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर माहौल बदल गया है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक स्वदेश लौटने के बाद से छाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के वानखेड़े में करिश्माई सेलिब्रेशन के बाद जब वह घर पहुंचे तो उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया गया। उन्होंने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।

इस बीच भारत के बिजनस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरिमनी में भी वह पहुंचे। इस इवेंट में उनके साथ उनके भाई क्रुणाल पंड्या, भाभी पंखुड़ी और ईशान किशन भी नजर आए, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उनकी वाइफ नताशा कहीं नजर नहीं आईं। टीम के विश्व विजेता बनने के बाद भी नताशा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, जबकि सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक मेसेज जरूर पढ़ने को मिले हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद से उनके और नताशा के बीच तलाक की खबरें चल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.