अनन्या पांडे ने किए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, निमरत कौर पहुंचीं गंगेश्वर मंदिर, पांडवों से है सम्बंध

Updated on 12-08-2026 04:01 PM
सावन शिवरात्रि के पावन मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर आस्था दिखाई है। कइयों ने इस खास मौके पर पोस्ट शेयर कर शिवरात्री की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं अनन्या पांडे भगवान शिव का आशीर्वाद लेने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। इसके अलावा निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे भारत के दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद ले रही हैं। एक्ट्रेस पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर में नजर आ रही हैं।

मंगलवार को अनन्या पांडेने मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में अनन्या भगवान शिव के सामने प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में अनन्या ने लिखा, 'ओम नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव! भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग।' अनन्या के इस पोस्ट पर उनके करीबियों ने भी रिएक्ट किया है। अनन्या ने इस मौके की ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट कीं जिसपर मां भावना पांडे ने प्यार जताया। उन्होंने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'ओम नमः शिवाय' और साथ में हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट की।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में एक

यहां बताना चाहेंगे कि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यह महाराष्ट्र में पुणे की सह्याद्री पहाड़ियों के बीच स्थित है। धार्मिक आस्था के लिए मशहूर होने के अलावा यह इलाका वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी जाना जाता है।

अनन्या पीले रंग की सिंपल पारंपरिक आउटफिट में

मंदिर दर्शन के दौरान अनन्या पीले रंग की सिंपल पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं। अनन्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने काम से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक की छोटी-बड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर करती हैं। खासतौर पर अपने पेट्स के साथ बिताया समय भी वह सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं।

निमरत कौर अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं

इसके अलावा निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे भारत के दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद ले रही हैं। एक्ट्रेस पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर में नजर आ रही हैं।

अरब सागर के तट पर स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर

निमरत कौर ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारी सभी परेशानियों को दूर करे और हमें अंदर से मजबूत करें। सभी को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनाएं। नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव॥' गंगेश्वर महादेव मंदिर भारत के दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां समुद्र की लहरें स्वयं प्राकृतिक रूप से चट्टानों के बीच स्थित पांच शिवलिंगों का जलाभिषेक करती हैं।

इस मंदिर के पांचों शिवलिंगों को महाभारत काल के दौरान पांडवों ने स्थापित किया था

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर के पांचों शिवलिंगों को महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अपने अज्ञातवास के समय स्थापित किया था। यहां चट्टानों पर बने पांचों शिवलिंग अलग-अलग आकार के हैं। माना जाता है कि इन्हें पांडवों ने अपने कद के अनुसार बनाया था, जिसमें सबसे बड़ा शिवलिंग भीम का माना जाता है।

कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी

एक्ट्रेस की बात करें, तो 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में वह बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

फिल्म में उनके किरदार का नाम 'जोया'

इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'जोया' है और इसमें डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण किरदारों में होंगे। फिल्म को जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और नवंबर 2026 में इसकी रिलीज की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक किसी पक्की और अंतिम तारीख का ऐलान किया जाना बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी 'रामायणम्' ट्रेलर रिलीज के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम तो बने ही हैं, उसके अलावा उनके…
 13 August 2026
सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद कंगना रनौत ने उन पर पलटवार किया है। इससे पहले सोशल मीडिया…
 13 August 2026
कुमार सानू का 90 के दशक में खूब जलवा था, और वह हाइएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार थे। उन्होंने देश-विदेश में खूब शोज किए और आज भी उनकी जबरदस्त फैन…
 13 August 2026
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सीरीज में युधिष्ठिर का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर गजेंद्र चौहान ने नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई 'रामायणम्' फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय…
 13 August 2026
'प्रेमम', 'कार्तिकेय 2' और 'तिल्लू स्क्वायर' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने पिछले रिश्ते में दो साल तक चले 'नार्सिसिस्टिक एब्यूज' के बारे में खुलकर…
 13 August 2026
भावुक होकर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने अपनी निजी जिंदगी का एक दुखद पहलू बताया है, जिसे सुनकर जन्नत जुबैर पूरी तरह हैरान रह गईं। पवन ने यह चौंकाने वाली…
 13 August 2026
'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर रिलीज के साथ ही लोगों में वेब सीरीज के इस फिल्मी वर्जन को लेकर उत्सुकता बढ़ चुकी है। फिल्म की कास्ट से लेकर कहानी तक…
 13 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अक्सर कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। उन्होंने इस बार देश की सबसे…
 12 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…
Advt.