रो रही थीं अनन्या पांडे, सीन खत्म होते ही बुरी तरह हंसे शकुन बत्रा

Updated on 23-01-2022 05:56 PM

मुंबई।  अपकमिंग मूवी गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म की कहानी और कलाकारों की ऐक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। इस बीच अनन्या पांडे ने एक ऐसा खुलासा किया है, जो मजेदार भी है और दिलचस्प भी है। उन्होंने हाल ही में बताया कि वो मूवी का एक इंटेंस सीन कर रही थीं, जिसमें उन्हें रोना था।

दर्द और दुख भरे इमोशंस दिखाने थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने सीन पूरा किया, डायरेक्टर शकुन बत्रा उनके मुंह पर ही हंस पड़े। ये सिचुएशन अनन्या के काफी अजीब थी। इस फिल्म में दीपिका, अनन्या और सिद्धांत के अलावा धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत टोकस सपोर्टिंग रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी मॉर्डन रिलेशनशिप की उलझनों पर बुनी गई है।

 अनन्या पांडे ने कहा, 'एक ऐसा सीन था, जिसमें मुझे बहुत ज्यादा रोना था और अपने सारे इमोशंस डालने थे। ये मेरे लिए ऐसा था कि ये मेरा बहुत बड़ा सीन है। मैंने स्क्रिप्ट में मार्क किया। मैं ऐसा फील कर रही थी कि आज का दिन 'वो' दिन होने जा रहा है। मैं अंदर गई। मैं अकेले थी। शकुन बाहर बैठे थे। मैं रो रही थी। रोए जा रही थी। मुझे लगा कि शकुन कहेंगे कि वाह, क्या शानदार परफॉर्मेंस है।

लेकिन मैं बाहर आई और शकुन हंस पड़े। वो मेरे फेस पर ही हंसे जा रहे थे। मैं ऐसी थी कि 'क्या मैंने वास्तव में कुछ भयानक काम किया है?' ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लेकिन शकुन, मुझे लगता है कि रोते हुए लोगों के साथ उन्हें कुछ प्रॉब्लम है। एक बार मेरा और दीपिका का भी एक इमोशनल सीन था। हमने शकुन को अलग कमरे में बैठाया, क्योंकि वो अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे थे।' इस फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शकुन बत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी को स्ट्रीम होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.