क्रूज ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से लगातार दूसरे दिन भी होगी पूछताछ

Updated on 23-10-2021 07:55 PM

मुंबई मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे से आज (22 अक्टूबर) फिर पूछताछ होनी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लगातार दूसरे दिन अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें सुबह 11 बजे एनसीबी के ऑफिस में बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी को आर्यन खान और उनके बीच हुए व्हाट्सऐप चैट मिले हैं।

इसी चैट के आधार पर अनन्या से सवाल-जवाब होने हैं। 22 वर्षीय अनन्या पांडे गुरुवार की शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 बजे वहां से निकलीं। उनके साथ उनके पिता चंकी पांडे भी थे। इससे पहले सुबह एनसीबी की एक टीम अनन्या के घर पर पहुंची थी। टीम ने इसके बाद शाहरुख खान के बंगले मन्नत पहुंचकर उनकी मैनेजर से आर्यन खान के बारे में जानकारी मांगी। चंकी पांडे की बेटी अनन्या, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं।

 उनकी आर्यन खान से भी अच्छी दोस्ती है। एनसीबी के हाथ जो चैट आए हैं, उनमें आर्यन कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को ही अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.