मिस्र में खोला गया राजा होजर का प्राचीन मकबरा

Updated on 22-09-2021 08:30 PM

काहिरा हाल ही में प्राचीन मिस्र में एक प्राचीन मकबरे को दिखाना शुरू किया गया है। यह मकबरा राजा होजर का था जो 4500 साल रहने वाला एक फिरौन था। साउथर्न टोंब कहे जाने वाले मकबरे की जगह पर काफी काम पहले ही किया जा चुका है। यह मकबरा गलियारों से भरा है और इस पर चित्रलेख बने हुए हैं। इसके बीच में ग्रैनाइट से बना ताबूत है जो मिस्र के तीसरे साम्राज्य का है।


कहा जाता है कि फिरौन को यहां नहीं बल्कि पास के स्टेप पिरामिड में दफन किया गया था जो दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड माना जाता है। दोनों ढांचे काहिरा के पास सक्कारा के कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा बनाते हैं। मिस्र के ऐंटीक्विटीज ऐंड टूरिज्म मंत्रालय ने कहा है कि इस हफ्ते इस मकबरे को खोला जाएगा।

 

साल 2006 से यहां काम चल रहा था। इसमें जमीन के नीचे बने गलियारों को सुधारा गया है और दीवारों को बेहतर किया गया है। यहां लाइटें भी लगाई गई हैं। जल्द ही इसे आम लोगों को लिए खोल दिया जाएगा। साउथर्न टोंब के साथ-साथ सक्कारा की पठारी पर 11 पिरामिड और सैकड़ों मकबरे हैं।

 

इससे पहले पुरातत्वविदों को सोहाग के पास स्थित हमिदियाह कब्रगाह के पास से सामान् पुरातात्विक सर्वेक्षण के दौरान सैकड़ों मकबरे मिले थे।
शोधकर्ताओं ने बताया कि ये मकबरे 2200 ईसापूर्व से लेकर 30 ईसापूर्व के बीच बनाए गए हैं। करीब चार हजार साल पुराने इन मकबरों को एक चट्टान को काटकर मकबरे का शक् दिया गया है।

 

 बताया जा रहा है कि नील नदी के पश्चिमी किनारे पर कुल 250 मकबरे मिले थे। ये मकबरे कई अलग-अलग स्टाइल में बनाए गए हैं। इन्हें पहाड़ों के अंदर विभिन् स्तरों पर बनाए गए हैं। एक मकबरे में तो नकली दरवाजा लगा हुआ है और उस पर चित्रात्मक लिपि अभी भी बनी हुई है। कुछ चित्रों में लोग मरने वाले की ओर से ईश्वर को चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.