इजरायल में प्राचीन वाइनप्रेस, कांस्य की चेन और सोना मिला

Updated on 09-09-2021 05:50 PM
यरूशलम  । इजरायल में प्राचीन वाइनप्रेस, कांस्य की चेन और सोना मिला है। पुरातत्वविदों को उम्मीद है ‎कि सोने के ‎सिक्के से प्राचीन इ‎तिहास के रहस्य से पर्दा उठाने में मदद ‎मिलेगी। इजराइल एंटीक्वाटीज अथा‎रिटी के शोधकर्ताओं ने रामत हा-शेरेन में तेल अवीव के उत्तर में 'दर्लभ और अप्रत्याशित' कलाकृतियों की खोज की है। दरअसल रामत हा-शेरेन शहर का प्रसार किया जा रहा है।
 इसी के तहत जब क्षेत्र की खुदाई की गई तो  बायझानटाइन युग के सबूत मिले जो साबित करते हैं कि शहर का इतिहास आमतौर पर जितना समझा जाता है उससे कहीं अधिक प्राचीन है। खोजी गई कलाकृतियों में से पुरातत्वविदों को सातवीं शताब्दी ईस्वी के समय का प्राचीन वाइनप्रेस, कांस्य की चेन और सोना मिला है। अनुमान है कि यह साइट लगभग 1500 साल पुरानी है जिसका सबूत यह संरचनाएं देती हैं। तेल अवीव के जिला पुरातत्वविद ‎डियागो बारकान ने कहा कि इस साइट पर यह अब तक की पहली पुरातात्विक खुदाई है। चीन वाइनप्रेस का निर्माण सुंदर मोज़ेक फर्श और प्लास्टर वाली दीवारों के साथ किया गया था, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि पास में कोई फार्महाउस या गोदाम था।
उत्खनन निदेशक डॉ योएल अर्बेल ने कहा इमारतों और प्रतिष्ठानों के अंदर, हमें जार और खाना पकाने के बर्तनों के कई टुकड़े मिले जो यहां के खेतों में काम करने वाले मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे। आईएए ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि खुदाई के दौरान उजागर हुई दुर्लभ और अप्रत्याशित खोजों में से एक सोने का सिक्का है, जो 638 या 639 सीई में बीजान्टिन सम्राट हेराक्लियस के शासनकाल के दौरान ढाला गया था। सिक्के के एक तरफ बीजान्टिन शासक को दिखाया गया है, जिसके दोनों ओर उसके दो बेटे हैं। सिक्के की दूसरी तरफ गोलगोथा की पहाड़ी पर एक क्रॉस को देखा जा सकता है। यह 1300 साल पहले सोने का एक 'अविश्वसनीय रूप से' बहुमूल्य टुकड़ा रहा होगा और इसके मालिक का नाम इस पर लिखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.