अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बी समझौते से नाराज फ्रांस ने दोनों देशों से अपने राजदूत वापस बुलाए

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

पेरिस फ्रांस इन दिनों अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से नाराज है कारण है उनके बीच परमाणु पनडुब्बियों के अधिग्रहण को लेकर हुई  डील। नारजगी यहां तक पहुंच गई है कि फ्रांस ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। फ्रांस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ यह समझौता पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम है। फ्रांस ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक भरोसेमंद संबंध स्थापित किया था और उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया। यूरोप और विदेश मामलों के लिए फ्रांस के मंत्री जीन यवेस ली ड्रियन ने अपने एक बयान में कहा- 'राष्ट्रपति मैक्रों के अनुरोध पर मैंने परामर्श के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में अपने राजदूतों को तुरंत पेरिस वापस बुलाने का निर्णय लिया है।'

फ्रांस के विदेश मंत्री ने आगे अपने बयान में कहा- 'ओशन क्लास पनडुब्बी परियोजना को छोड़ना, जिस पर ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस 2016 से काम कर रहे थे और अमेरिका के साथ परमाणु पनडुब्बियों पर भविष्य के सहयोग की संभावना का अध्ययन करने के उद्देश्य से नई साझेदारी की घोषणा करना पार्टनर्स के बीच एक अस्वीकार्य व्यवहार है। इसके परिणाम हमारे गठबंधनों, हमारी साझेदारियों और यूरोप के लिए इंडो-पैसिफिक के महत्व की अवधारणा को प्रभावित करते हैं।' फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने एक मीडिया साक्षात्कार में कहा कि यह हमारी पीठ में छुरा घोंपने की तरह है। हमने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक भरोसेमंद संबंध स्थापित किया था और उन्होंने हमारे विश्वास के साथ विश्वासघात किया। ले ड्रियन ने कहा कि वह इस डील के रद्द होने से बहुत गुस्से में और कड़वाहट से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से बात की थी, लेकिन उन्होंने ऐसे गंभीर कदमों की ओर कोई भी संकेत नहीं दिया था।

ले ड्रियन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के इस कदम की घोषणा हमें बाइडेन के पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की याद दिलाती है। उन्होंने कहा, 'जो बात मुझे चिंतित करती है, वह अमेरिकी व्यवहार है। यह क्रूर, एकतरफा, अप्रत्याशित निर्णय बहुत कुछ वैसा ही दिखता है जैसा मिस्टर ट्रंप करते थे ... सहयोगी एक-दूसरे के साथ ऐसा नहीं करते हैं ... यह बल्कि असहनीय है।' अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घोषित एक सौदे के तहत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका एक नया गठबंधन बनाएंगे। इस गठबंधन को आकुस के रूप में जाना जाएगा। इसके जरिए तीनों देशों को एक दूसरे के साथ उन्नत रक्षा तकनीकों को साझा करते हुए दिखेंगे। नए समझौते के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलिया फ्रांस के साथ अपने पनडुब्बी सौदे को तोड़ देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.