"भाबीजी घर पर हैं' में जासूस बनीं अंगूरी भाभी!

Updated on 14-07-2020 01:09 AM

मुंबई / एण्डटीवी का "भाबीजी घर पर है' ऐसा शो है, जो सप्ताह दर सप्ताह अपने मजेदार और रोमांचक प्लॉट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता है और उन्हें टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखता है। "भाबीजी घर पर हैं" के आगामी नये एपिसोड में अंगूरी (शुभांगी अत्रे) को सपना आता है कि तिवारी जी (रोहिताश्व गौर) दूसरी शादी कर रहे हैं और वह विभूति (आसिफ शेख), अनीता (सौम्या टंडन) और टीएमटी (टीका मलखान टिल्ल) की मदद से उनकी जासूसी करने की कोशिश करती हैं। इसके बाद हास्यास्पद और मजेदार घटनाओं की एक श्रृंखला होती है, जिसमें बेचारे तिवारी जी ऐसी परेशानी में पड़ जाते हैं, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी

इस हास्यास्पद ड्रीम सीक्वेंस के बारे में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं शुभांगी अत्रे ने कहा, "अंगूरी भाभी और तिवारी जी मॉडर्न कॉलोनी के सबसे मनोरंजक कपल्स में से एक हैं। उनकी मासूम लड़ाइयों से लेकर एक-दूसरे की फिक्र का स्वभाव सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आता है। "भाबीजी घर पर हैं' के आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अंगूरी भाभी को तिवारी जी की दूसरी शादी का सपना आया है! वह सपना देखकर अंगूरी भाभी चौंक जाती हैं और विभूति जी, अनीता भाभी और टीका मलखान टिल्लू से मदद मांगती हैं। दूसरी ओर, अम्मा ने तिवारी को अंगूरी के खाने में मिलाने के लिये एक खास दवा दी है, ताकि वह गर्भवती हो जाएइन सारे भ्रम की स्थिति में बेचारे तिवारी जी परेशान हो जाएंगे। हम सभी को इस सीक्वेंस की शूटिंग में बहुत मजा आया, जो हंसी-मजाक से भरा था।"

रामफल बाबा की मदद से अम्मा अपने नुस्खे आजमा रही हैं, ताकि तिवारी और अंगूरी को बच्चा हो जाए और इस बार उनके हाथ एक जादुई दवा लगी हैक्या अंगूरी गर्भवती होगी और तिवारी परिवार में एक नया सदस्य आएगा? क्या अम्मा को आखिरकार अपना पोता या पोती मिलेगी? क्या उनका जादू काम करेगा या पिछले नुस्खों की तरह बेकार जाएगा, यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा!

एक-दूसरे की पत्नी को प्रभावित करने की होड़ में माडर्न कॉलोनी के पड़ोसी मिश्रा और तिवारी बहुत मजेदार और मनोरंजक हरकतें करने वाले हैं। मिश्रा जी की चुहलबाजी और तिवारी जी की कॉमिक टाइमिंग से लेकर अंगूरी भाभी की मासूमियत और अनीता भाभी की स्मार्टनेस तक, इस शो में नई एवं मजेदार कहानियां होंगी जो पागलपंती और हंसी की पूरी खुराक देंगी

'भाबीजी घर पर हैं' के सभी नये और रोमांचक एपिसोड्स देखिये, 13 जुलाई 2020 से रात 10:30 बजे, केवल एण्डटीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.