अनिल अंबानी पर कसा शिकंजा... ED ने 3000 करोड़ की संपत्ति जब्त की, फ्लैट, प्लॉट और ऑफिस भी शामिल, क्या है मामला
Updated on
03-11-2025 01:33 PM
नई दिल्ली: अनिल अंबानी और उनके रिलायंस ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज हो गई है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। इसमें अनिल अंबानी का मुंबई के पाली हिल स्थित घर, रिलायंस कम्युनिकेशन और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के दिल्ली, नोएडा, मुंबई, गोवा, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में स्थित फ्लैट, प्लॉट और ऑफिस शामिल हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली के होटल रणजीत में स्थित रिलायंस सेंटर (जो अंबानी का ऑफिस है) उन कई संपत्तियों में से एक है जिसे ईडी ने जब्त किया है। यह महाराजा रणजीत सिंह मार्ग पर है और रामलीला मैदान व रणजीत सिंह फ्लाईओवर के बीच तीन एकड़ से ज्यादा में फैला है। केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक फंड की कथित हेराफेरी के मामले में की है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार ईडी ने अपनी जब्ती आदेश में आरोप लगाया है कि अंबानी ग्रुप की कंपनियों ने बैंक फंड की हेराफेरी की। इस फंड को शेल कंपनियों और ग्रुप की पूरी तरह से अपनी कंपनियों को दिया गया था, ताकि पैसे को गलत तरीके से निकाला जा सके। सूत्रों ने इशारा किया कि कॉर्पोरेट लोन का एक बड़ा हिस्सा आखिरकार रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के खातों में पहुंचा, जो मनी लॉन्ड्रिंग के पैसे को घुमाने का संकेत देता है। आने वाले हफ्तों में और भी संपत्तियां जब्त होने की उम्मीद है।
पहले भी हुई है छापेमारी
ईडी ने जुलाई से अंबानी उनके सहयोगियों और ग्रुप की कंपनियों पर कई बार छापेमारी की है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर पर भी छापा मारा गया था। 5 अगस्त को उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में बुलाया गया था और उनसे पूछताछ भी की गई थी।
ईडी की यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है। यह जांच सीबीआई द्वारा अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ बैंक लोन धोखाधड़ी के दो एफआईआर पर आधारित है। अंबानी पर पहले से ही देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। उनके करीबी सहयोगी अंगरई सेतुरमन सहित कई अन्य करीबी सहयोगियों से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…