प्रॉफिट गिरने के बावजूद उछला अनिल अंबानी का यह शेयर, जानिए कहां पहुंच गया रेट
Updated on
12-11-2025 04:34 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर आज सुबह के कारोबार में 5% से अधिक चढ़ गए। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के लिए कमजोर नतीजे घोषित किए थे, इसके बावजूद शेयर 183.80 रुपये के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस तिमाही में रिलायंस इन्फ्रा का कंसोलिडेटे नेट प्रॉफिट 50% से अधिक गिरकर 1,911 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,082 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में भी 14% की गिरावट आई और यह 6,235 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में यह 7,258.50 करोड़ रुपये था।
12.50 बजे कंपनी का शेयर 3.40% तेजी के साथ 181 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 7,394.18 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में इस साल 40% से अधिक गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में यह 30% फिसला है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 425 रुपये है। कंपनी का शेयर इसी साल 27 जून को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 163.75 रुपये है। मंगलवार को यह इस स्तर पर आया था।
कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी के रेवेन्यू में सबसे बड़ी हिस्सेदारी पावर बिजनेस की रही। सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में इसने 5,434 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ने 351 करोड़ रुपये का राजस्व दिया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 335 करोड़ रुपये से अधिक है। इंजीनियरिंग और निर्माण व्यवसाय लगभग 61 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बड़ी परियोजनाओं जैसे बिजली, सड़क और मेट्रो रेल के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण (E&C) का काम करती है। यह एक यूटिलिटी कंपनी भी है जो बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण का काम करती है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…