अनिल कपूर को करना पड़ा था स्पॉट ब्वॉय का काम

Updated on 02-12-2021 10:13 PM

मुंबई  बालीवुड स्टार निल कपूर का स्टारडम ऐसा है कि आज भी हर उम्र के लोगों के बीच उनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में वो श्रीदेवी से लेकर इस पीढ़ी की एक्ट्रेस के साथ भी काम कर चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अनिल कपूर को स्पॉट ब्वॉय का काम करना पड़ा था।

 दरअसल, 1980 में अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर और बड़े भाई बोनी कपूर मिलकरहम पांचफिल्म बना रहे थे। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, संजीव कुमार, राज बब्बर और अमरीश पुरी लीड रोल में थे। इस फिल्म में अनिल कपूर मिथुन का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन उनके पिता ने उन्हें ये रोल देने से मना कर दिया। दरअसल, उस समय अनिल कपूर के पिता को एक हिट फिल्म की जरूरत थी ताकि आर्थिक परेशानियां दूर हो। सुरेंद्र कपूर ने अनिल कपूर को राज बब्बर वाला रोल ऑफर किया लेकिन वो नहीं माने।

इस पर उनके पिता सुरेंद्र कपूर ने उन्हें फिल्म का स्पॉट ब्वॉय बना दिया। दरअसल, सुरेंद्र कपूर ने उन्हें फिल्म के स्टार्स का ख्याल रखने से लेकर सबके खाने पीने और बाकी चीजों को मैनेज करने की जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद अनिल कपूर पूरी यूनिट को चाय देने तक का काम करते थे। यहां तक जिस मिथुन चक्रवर्ती को वो रिप्लेस करना चाहते थे उन्हें जगाने का काम भी अनिल कपूर करते थे।

 इसके कुछ समय बाद अनिल कपूर नेवो सात दिनसे बॉलीवुड में डेब्यू किया और कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। अनिल कपूर ने बॉलीवुड में हर तरह का किरदार निभाया। चाहे लाडला में एंग्री यंग मैन का किरदार हो या फिर जुदाई मेंजेंटलमैनका किरदार हो या फिर फिरमि इंडियाहो। अनिल कपूर आज भी एक से बढ़कर एक किरदार करते हैं।

 आज भी 64 वर्षीय अनिल कपूर की साल में चार से पांच फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस हद तक अपने काम को के प्रति समर्पित अभिनेता हैं और खुद को कितना फिट रखते हैं।  बता देंकि अनिल कपूर बॉलीवुड केफोरएवर यंग एक्टरमाने जाते हैं। 64 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की फिटनेस के आगे बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स भी नहीं टिक पाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.