अनीता हसनंदानी है सलमान खान की बडी फैंस, कही ये बात

Updated on 10-11-2021 09:43 PM

मुंबई हाल ही में छोटे परदे की कलाकार अनीता हसनंदानी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। अनीता ने अपने सबसे फेवरेट स्टार से मुलाकात कींनागिनसीरियल की इस एक्ट्रेस ने सलमान से मुलाकात कीं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सलमान खान के साथ फोटो शेयर की हैं। दोनों के बीच कैसे मुलाकात हुई, इस बात का जिक्र अनीता ने नहीं किया। मगर ऐसा लगता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सलमान खान से मुलाकात की बात अपने फॉलोअर्स को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बताई। उन्होंने सबसे पहले कार के अंदर की अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं अपने सबसे फेवरेट से मिलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। कोई है जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। क्या आप कोई अनुमान लगा सकते हैं।इंस्टा स्टोर को देख फैंस ये अनुमान नही लगा पा रहे थे कि आखिर अनिता  किससे मिलने जा रही हैं।

इससे पहले की एक्ट्रेस के फॉलोअर्स कोई अनुमान लगा पाते, कुछ घंटों के बाद अनीता ने कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को देखते ही, सबको पता चल गया कि आखिर वो किस फेवरेट पर्सन की बात कर रही थीं। फोटो में अनीता अपने फेवरेट स्टार सलमान खान से मिलकर बेहद ही खुश नजर रही हैं। आप भी इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि सलमान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। वहीं अनीता किसी आम फैन की ही तरह अपनी खूशी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिल धड़कने दो।’  साथ ही उन्होंने इमोजी के माध्यम से अपने इमोशन का इजहार किया।

आपको बता दे कि अनीता ने दिवाली पर भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। एकता कपूर की पार्टी में एक्ट्रेस और उनके पति रोहित रेड्डी शामिल हुए थे। इस मौके पर रोहित ने पारंपरिक सफेद धोती और कुर्ता पहना था तो वहीं अनीता इंडो-वेस्टर्न लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनीता ने साल 2013 में बिजनेस मैन रोहित रेड्डी से शादी करके घर बसा लिया था। अनीता कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। एकता कपूर के शोनागिनमें उनके रोल को खूब पसंद किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.