चंडीगढ़ की अंजलि ने अमिताभ बच्चन से पूछा ऐसा सवाल, एक्टर बोले- शो का एंकर हूं, दुकानदार नहीं
Updated on
21-01-2025 02:32 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में चंडीगढ़ की अंजलि तोमर हॉट सीट पर बैठीं। इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गईं। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर दिया, जिसे देख वह हैरान रह गए। यही नहीं, गेम खेलने के दौरान अंजलि ने अमिताभ से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उन्होंने कह दिया कि वह शो के एंकर हैं, दुकानदार नहीं।
अंजलि तोमर 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में पति को साथ लेकर पहुंची थीं। अंजलि पेशे से बैंक मैनेजर हैं। हॉट सीट पर बैठने के बाद अंजलि ने अपने बचपन के कई किस्से शेयर किए। इसके बाद अमिताभ ने अंजिल और उनके पति के साथ घर के कामकाज को लेकर हंसी-मजाक किया और पूछा कि कौन क्या काम करता है।
अंजलि ने अमिताभ से कहा-कपड़ों की कीमत बताइए, मिला ये जवाब
अमिताभ ने फिर अंजलि के साथ खेल की शुरुआत की। अंजलि ने पहले कुछ सवालों का आसानी से जवाब दे दिया। इसी बीच उन्होंने अमिताभ से कहा कि वह उनके लुक्स और कपड़ों की तारीफ करें। यही नहीं, अंजलि ने अमिताभ से उनके कपड़ों की कीमत का अनुमान लगाने को भी कहा। यह सुनकर अमिताभ ने जवाब दिया, 'देवी जी, मैं इस खेल का एंकर हूं, दुकानदार नहीं।'
अंजलि तोमर ने किया प्रपोज, अमिताभ बोले- आई लव यू
अंजलि ने इसके बाद अमिताभ बच्चन से कहा कि उन्होंने उनके लिए एक कविता लिखी है और वह उसे उन्हें सुनाना चाहती हैं। फिर वह अमिताभ से उनका हाथ पकड़ने को कहती हैं। अमिताभ झिझकते हुए अंजलि के पति से कहते हैं कि वह इसकी सहमति नहीं देते हैं, पर वो देख सकते हैं। और फिर अंजलि ने कविता पढ़ते-पढ़ते उसे एक प्रपोजल बना दिया और अमिताभ को प्रपोज कर दिया। इस पर अमिताभ खुशी से झूम उठे और अंजलि 'आई लव यू' कह दिया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…