अंजू और गुलाम हैदर दोनों आएंगे भारत, बच्चे लेकर जाएंगे पाकिस्तान, प्रेम कहानी में आया नया ट्विस्ट

Updated on 29-08-2023 02:18 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और भारत में इस समय दो प्रेम कहानियां मशहूर हैं। ये कहानियां दो शादीशुदा औरतों की है, जो अपने पति और देश छोड़कर चली गई हैं। पाकिस्तान की सीमा हैदर नोएडा के सचिन के प्यार में पड़कर अवैध तरीके से भारत भाग आईं। इतना ही नहीं वह अपने चार बच्चों को भी भारत ले आईं। वहीं राजस्थान की अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गईं और अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली। लेकिन अब दोनों की कहानियों में बच्चों का विवाद बढ़ता जा रहा है।

पाकिस्तान में सीमा के पति गुलाम हैदर का कहना है कि अपने बच्चों को लेने के लिए वह भारत आएंगे। वहीं भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू का कहना है कि जल्द ही वह भारत लौटेंगी और अपने बच्चों को ले जाएंगी। उनका यह भी कहना है कि किसी भी कीमत पर वह अपने बच्चों को नहीं छोड़ेंगी। अंजू ने यह भी कहा कि वह अपने साथ बच्चों को रख कर उनका कैरियर बनाएंगी। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात है कि अंजू उस पाकिस्तान में बच्चों का कैरियर देख रही हैं, जहां के बच्चे विदेशों में भागना चाहते हैं।

भारत आएगा गुलाम हैदर?

हाल ही में भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा हैदर बच्चों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। इस दौरान वह पाकिस्तान मुर्दाबाद भी कह रही थीं। जब यह वीडियो गुलाम हैदर तक पहुंचा तो वह अब बच्चों को वापस पाकिस्तान लाने की बात कहने लगा। उसने कहा कि भारत सरकार गलत तरीके से देश में पहुंची सीमा को जेल भेजे। बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजा जाए। इसके अलावा उसने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं भारत आकर अपने बच्चों को ले जाने के लिए तैयार हूं।

अंजू को भी चाहिए बच्चे

भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू थॉमस ने एक भारतीय न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उसने कई रहस्यों का खुलासा किया। अंजू का वीजा 20 अगस्त को खत्म होने वाला था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार उस पर मेहरबान हुई है और वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया। अंजू ने दावा किया कि नसरुल्लाह से उसने शादी नहीं की है, अभी दोनों की सिर्फ सगाई हुई है। अंजू का कहना है कि उसे अपने बच्चों की याद आती है, उसने भारत नहीं छोड़ा है और वापस आकर बच्चों को साथ ले जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.